Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मणिपुर में विभिन्न उग्रवादी संगठनों के कई उग्रवादी गिरफ्तार
    देश

    मणिपुर में विभिन्न उग्रवादी संगठनों के कई उग्रवादी गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों ने कई उग्रवादी संगठनों के कैडरों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। ये सभी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े थे और राज्य में जबरन वसूली व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त थे। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को जानकारी दी कि केसीपी (टी) गुट के दो उग्रवादियों को शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों और आम नागरिकों से जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान कोंजेंगबम कंता मेइतेई (23) और सनातोम्बा अहैबम उर्फ सना उर्फ टोम्बा (24) के रूप में हुई है। दोनों इम्फाल वेस्ट निवासी हैं।

    एक अन्य कार्रवाई में प्रीपाक (प्रो) संगठन के उग्रवादी सोरोखैबम ओलेन मेइतेई (18) उर्फ थोइबा उर्फ ओक्नगक्पा को चिरेन मयाई लैइरक, ककचिंग से गिरफ्तार किया गया।

    वहीं, केसीपी (पीडब्ल्यूजी) संगठन के सनाबम इबुंगो मेइतेई (27) उर्फ लांगम्बा, निवासी इम्फाल ईस्ट को पकड़ा गया। वह घाटी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों से जबरन वसूली में शामिल था। उसके पास से एक मोबाइल फोन, सात केसीपी (पीडब्ल्यूजी) डिमांड नोट और अन्य सामग्री जब्त की गई।

    एक अन्य कार्रवाई में केसीपी (एमसी) संगठन का उग्रवादी हिदांगमयुम नाओचा शर्मा (35), निवासी बिष्णुपुर वार्ड नंबर 8, (वर्तमान पता: सायंग बोरी लैइरक) को व्यवसायियों से वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    एक संयुक्त अभियान में आरपीएफ/पीएलए संगठन के सदस्य वारिबम अजय सिंह (25) उर्फ लैशेम्बा, निवासी टेल्लौ मयाई लैइरक, इम्फाल ईस्ट को लैम्पेल थाना क्षेत्र के लांगोल मेइतेई लैइरक, ज़ोन-III से गिरफ्तार किया गया।

    एक अन्य कार्रवाई में प्रीपाक और पीएलए संगठनों से जुड़े एक-एक उग्रवादी को मोरेह थाना क्षेत्र, तेंग्नौपाल जिले के बॉर्डर पिलर 73(10) और 73(11) के बीच जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान थिंगनाम अमुजाओ सिंह (57) उर्फ मुनाल, निवासी ककचिंग खुनौ गांव, ककचिंग (प्रीपाक) तथा कंगजम मोटेआ मैतेई (33) उर्फ तम्थौबा, निवासी ग्वालताबी लामलाई, इम्फाल ईस्ट (पीएलए) के रूप में हुई है।

    इससे पहले, यूकेएनए संगठन का एक उग्रवादी बोइथोंग खोंगसाई (29), निवासी मोलपही, खूपुम, तमेंगलोंग को सुगनू–चंडेल रोड, चंडेल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

    राज्य में उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा बलों का यह अभियान लगातार तेज़ किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल : पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की पार्टी सदस्यता रद्द
    Next Article अमरनाथ यात्रा: 3,500 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज

      July 25, 2025

      मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव

      July 25, 2025

      हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे

      July 25, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
      • मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव
      • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version