Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    Jharkhand Top News

    झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 22, 2025Updated:July 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। सावन माह में झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार को सुबह 04:22 से मंदिर का पट खुलते ही जलाभिषेक शुरू हो गया है। अब तक धाम में 18 लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं।

    बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाइन गुंजायमान है और सभी कांवड़िया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलाभिषेक के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। देश के हर कोने और विदेश से भी भक्त भोलेनाथ को जलार्पण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के सुविधा के अनुरूप रूटलाइन में गर्मी और उमस से राहत दिलाने के लिए ठंडे पानी की फुहारों के छिड़काव की व्यवस्था की गयी है, ताकि रूटलाइन में जलार्पण के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं को लगातार उमस भरी गर्मी में परेशानी महसूस न हो। ठंडक के बीच आराम से जलाभिषेक कर सकें।

    जिला प्रशासन के अनुसार 10 जुलाई से अब तक 18 लाख पांच हजार 891 श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। इस दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कुल 564 मजिस्ट्रेट और 9650 पुलिस बल की तैनाती है। साथ ही चार सीआरपीएफ की कम्पनी, दो पुलिस अधीक्षक, एनडीआरएफ की टीम मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त हैं। सुरक्षा के लिहाज से 765 सीसीटी कैमरा, 200 एआई कैमरा और 10 ड्रोन कैमरा कार्यरत हैं।

    एसपी अजीत पीटर डुंगडुग ने बताया कि सुरक्षा में एटीएस की टीम, बम डिस्पोजल की टीम, डॉग स्वाक्वायड, क्यूआरटी टीम, 43 पुलिस उपाधीक्षक 93 पुलिस निरीक्षक, 723 सहायक पुलिस निरीक्षक, 1093 सशस्त्र और विभिन्न पुलिस बटालियनों की प्रतिनियुक्ति मेला क्षेत्र में की गयी है। लगातार सुरक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप, राज्य में लगातार हो रही भू-गर्भीय हलचल
    Next Article विपक्ष का एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री

      July 22, 2025

      द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रतीक हैं बम्हणी गांव स्थित 12 शिवलिंग

      July 22, 2025

      हरियाली तीज 27 को, अखंड सौभाग्य की महिलाएं करेंगी कामना

      July 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन का खत्म हुआ नापाक साम्राज्य, चला रहा था अंतरराष्ट्रीय रैकेट
      • झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री
      • विपक्ष ने की मानसून सत्र में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग, बताई प्राथमिकताएं
      • विपक्ष का एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन
      • झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version