Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री
    Jharkhand Top News

    झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से आने वाला इंडिया वन एयर का 19 सीटर विमान लैंडिंग के दौरान अचानक फिसल गया। विमान रनवे से उत्तर दिशा की ओर घास पर जा रुका। इस विमान में दो पायलट सहित कुल 9 यात्री सवार थे। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। भुवनेश्वर से आने वाले इंडिया वन एयर विमान के सोनारी एयरपोर्ट पर आज सुबह लैंडिंग के समय आए झटके से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और कई यात्री डर के मारे चीखने-रोने लगे। हालांकि पायलट की सूझबूझ और तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। केवल एक यात्री को हल्की चोट आई, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

    घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय हो गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। यात्रियों को धीरे-धीरे विमान से बाहर निकाला गया। हालांकि विमान को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और रनवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण रनवे गीला था, जिसकी वजह से विमान का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम ने एयरपोर्ट पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब सोनारी एयरपोर्ट पर लैंडिंग को लेकर परेशानी सामने आई हो। पूर्व में भी यात्रियों ने रनवे की स्थिति और एयरपोर्ट सुविधाओं को लेकर शिकायतें की हैं। हादसे के बाद कई यात्रियों ने कहा कि अचानक आए झटके से उन्हें अपनी जान जाने का डर सताने लगा था। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्ष ने की मानसून सत्र में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग, बताई प्राथमिकताएं
    Next Article छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन का खत्म हुआ नापाक साम्राज्य, चला रहा था अंतरराष्ट्रीय रैकेट
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

      July 22, 2025

      द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रतीक हैं बम्हणी गांव स्थित 12 शिवलिंग

      July 22, 2025

      हरियाली तीज 27 को, अखंड सौभाग्य की महिलाएं करेंगी कामना

      July 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन का खत्म हुआ नापाक साम्राज्य, चला रहा था अंतरराष्ट्रीय रैकेट
      • झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री
      • विपक्ष ने की मानसून सत्र में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग, बताई प्राथमिकताएं
      • विपक्ष का एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन
      • झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version