Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»थाईलैंड-कंबोडिया में सैन्य टकराव के तीसरे दिन मुआंग सीमा पर घमासान
    दुनिया

    थाईलैंड-कंबोडिया में सैन्य टकराव के तीसरे दिन मुआंग सीमा पर घमासान

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बैंकॉक (थाईलैंड)/नोम पेन्ह (कंबोडिया)। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद पर सैन्य संघर्ष आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया।शनिवार सुबह से मुआंग जिले के बान चामराक में दोनों देशों की सेनाएं गोलीबारी कर रही हैं। थाईलैंड की ट्राट मरीन टास्क फोर्स के अनुसार, कंबोडियाई सेना ने सुबह 5ः10 बजे थाई क्षेत्र के भीतर तीन स्थानों पर अतिक्रमण किया। रॉयल थाई नौसेना ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और सुबह 5ः40 बजे तक कंबोडियाई सेना को पीछे धकेल दिया।

    थाईलैंड के अखबार बैंकॉक पोस्ट और कंबोडिया के अखबार खमेर टाइम्स में इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। बैंकाक पोस्ट के अनुसार, समुद्री संघर्ष के बाद चंथाबुरी-ट्राट सीमा रक्षा कमान के अंतर्गत प्रथम नौसेना क्षेत्र को कुट और बान हाट लेक, खलोंग याई में ऑपरेशन ट्राट पिखत फेरी 1 का समर्थन करने के लिए चार गश्ती जहाजों को तैनात किया। इन बलों में तेज हमलावर गनबोट और गश्ती नौकाएं शामिल हैं।

    कंबोडिया की पूर्व सीमा से लगे बंथात पर्वत के पास के निवासियों ने सुबह 5 बजे तोपखाने से की गई गोलीबारी कीसूचना दी। टैम्बोन नोएन साई के राय पा मंदिर के एक भिक्षु ने बताया कि उन्होंने पहाड़ के ऊपर आग की लपटें देखीं। इसके बाद थाई सैनिक वहां पहुंचे। कंबोडिया के कोह कांग से 11 किलोमीटर दूर खलोंग याई में चौकियां स्थापित की गई हैं।

    थाईलैंड ने गुरुवार को शुरू हुई लड़ाई के बाद से मरने वालों की संख्या 19 बताई है। इनमें छह सैनिक शामिल हैं। 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कंबोडिया ने 13 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है। उधर, संयुक्त राष्ट्र में थाईलैंड के राजदूत, चेर्डचाई चाइवैविद ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक में बताया कि जुलाई के मध्य से दो मौकों पर थाई क्षेत्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों से सैनिक घायल हुए हैं। कंबोडिया ने इन दावों को बेबुनियाद बताया है।

    कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, थाईलैंड ने गुरुवार को जानबूझकर बिना उकसावे के सैन्य हमला किया था और अब वह सीमा पर सैनिकों और घातक हथियारों को तैनात कर रहा है। सनद रहे थाईलैंड और कंबोडिया 817 किलोमीटर (508 मील) लंबी सीमा पर विभिन्न अनिर्धारित बिंदुओं के अधिकार क्षेत्र को लेकर दशकों से झगड़ रहे हैं। इनमें प्राचीन हिंदू मंदिर ता मोआन थॉम और 11वीं शताब्दी के प्रीह विहेअर का स्वामित्व विवादों का केंद्र रहा है।

    खमेर टाइम्स के अनुसार, कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि थाई सैनिकों ने जानबूझकर कंबोडियाई क्षेत्र के भीतर स्थित दूरदराज के गांवों को निशाना बनाया है। इनमें बौद्ध पैगोडा और अन्य गैर-सैन्य स्थल शामिल हैं। इन हमलों में कई नागरिक मारे गए हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने आज कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है। थाईलैंड ने पश्चिम की ओर पुरसत प्रांत में सैन्य घुसपैठ कर लड़ाई का नया मोर्चा खोल दिया है। कंबोडिया ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप प्रशासन राज्यों को रोकी गई 5.5 अरब डॉलर की शिक्षा निधि जारी करेगा
    Next Article अमेरिका ने सीरिया में आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के बड़े नेता और उसके दो बेटों को मार गिराया
    shivam kumar

      Related Posts

      रूसी एलएनजी पर राेक मुश्किल-जापान

      October 29, 2025

      नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

      October 29, 2025

      नेपाल में आज चुनाव को लेकर अहम बैठक, प्रधानमंत्री कार्की करेंगी प्रतिनिधियों से चर्चा

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
      • छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
      • मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
      • कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी
      • बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version