Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर ‘मालिक’ को नहीं मिल रहे दर्शक
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर ‘मालिक’ को नहीं मिल रहे दर्शक

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजकुमार राव की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘मालिक’ को रिलीज हुए सात दिन पूरे हो चुके हैं। 11 जुलाई को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी। रिलीज के पहले दिन से ही ‘मालिक’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों का रुझान न के बराबर है और हर बीतते दिन के साथ इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। अब सातवें दिन की कमाई सामने आ गई है।

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को करीब 1.29 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 21.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस गैंगस्टर ड्रामा का निर्देशन पुलकित ने किया है और इसे कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ मानुषी छिल्लर, प्रोसेनजीत चटर्जी, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

    बॉक्स ऑफिस पर ‘मालिक’ को इस हफ्ते कई फिल्मों से टक्कर मिल रही है। विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और अनुराग बसु की ‘मेट्रो… इन दिनों’ जैसी फिल्मों के साथ मुकाबला चल रहा है, हालांकि इन दोनों फिल्मों की कमाई भी खास नहीं रही। इस बीच, मोहित सूरी की रोमांटिक थ्रिलर ‘सैयारा’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ आखिरकार 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। ये फिल्में भी अब ‘मालिक’ के लिए चुनौती बन सकती हैं।

    वहीं, अनुपम खेर के निर्देशन में बनी उनकी दूसरी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ भी दर्शकों के बीच दस्तक दे चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन सबके बीच ‘मालिक’ कितनी मजबूती से टिक पाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली तेजी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
    Next Article अमेरिकी सोलर कंपनियों ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से होने वाले आयात पर टैरिफ की मांग की
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार

      September 8, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ी ‘द बंगाल फाइल्स’

      September 8, 2025

      ‘किंग’ के सेट से लीक हुआ सुहाना खान का लुक

      September 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डीएमएफटी फंड घोटाले पर बाबूलाल मरांडी का सीधा हमला, कहा– “मुख्यमंत्री हैं घोटाले के सरगना”
      • भारत को अग्रणी नवाचार अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लें : राष्ट्रपति
      • जीएसटी दरों में कटौती से अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा : जफर इस्लाम
      • कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जेसीओ समेत तीन सैन्यकर्मी घायल
      • पंजाब ने बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे में केंद्र सरकार से मांगे 25 हजार करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version