Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अफीम तस्करों से साठ गांठ रखना पिपराटांड़ थाना प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया निलंबित
    Jharkhand Top News

    अफीम तस्करों से साठ गांठ रखना पिपराटांड़ थाना प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया निलंबित

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पंजाब के अफीम तस्करों से साठ गांठ रखना पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन को काफी महंगा पड़ गया। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने थाना प्रभारी की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए शनिवार रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मेदिनीनगर शहर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को पिपराटांड़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच करने का निर्देश लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया है। एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी।

    बताते चले कि पलामू पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आठ अंतरराज्यीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तस्करों में चार पंजाब के रहने वाले हैं, जबकि चार पलामू के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें एक स्थानीय चौकीदार का बेटा भी शामिल है। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 32 लाख 90 हजार 400 रुपए, तीन किविंटल 14 किलो अफीम डोडा, चार वाहन बरामद किया था।

    एसपी के अनुसार अफीम तस्करों को पिपराटांड़ थाना से मदद मिली थी और उनकी जानकारी में तस्करी की जा रही थी। इसी आरोप में थाना प्रभारी को निलंबित किया गया। एसपी ने रविवार को कहा कि मामले में आगे की छानबीन की जा रही है।

    पंजाब से आये फोन ने खोला था तस्करी का राज
    अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पलामू पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी मिली थी। पंजाब के रहने वाले अफीम तस्कर हरमीत सिंह और सतबीर सिंह की डॉक्टर बहन ने पलामू एसपी को सूचना दी थी कि झारखंड घूमने गए उनके भाई का अपहरण हुआ है। फिरौती की रकम अब तक 7.50 लाख रुपये दी जा चुकी है। एसपी की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया था।

    पंजाब के रहने वाले चार तस्कर झारखंड घूमने के बहाने अफीम खरीदने पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के तितलंगी गांव पहुंचे थे, लेकिन उन्हें डब्लू यादव के बेटों के द्वारा फिरौती के लिए बंधक बना लिया गया था। अपहरण की जानकारी देकर छोड़ने के एवज में 10 लाख मांगी की गई थी। इसकी जानकारी थाना को भी थी। इस कहानी में थाना प्रभारी की भी भूमिका निकल के सामने आई, जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिंसक झड़प मामले में छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    Next Article आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी हुए लाइन क्लोज, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड
    shivam kumar

      Related Posts

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025

      खूंटी के लाल का कमाल: शंकर साबू ने कोलकाता मैराथन में रचा इतिहास

      December 22, 2025

      पलामू में दो सड़क हादसे, महिला सहित दो की मौत

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version