Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल की ओली कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी
    दुनिया

    नेपाल की ओली कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ‘ओली’ ने अपने मंत्रिमंडल में सभी मंत्रियों के कामकाज में प्रदर्शन के आधार पर व्यापक फेरबदल करने की तैयारी कर ली है और सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख घटक दल नेपाली कांग्रेस की सहमति मिलते ही मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर ओली मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारियों गुरुवार की सुबह एक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में प्रधानमंत्री ओली और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउबा और दोनों पार्टियों के अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए ।

    नेपाली कांग्रेस के नेता तथा सरकार में गृहमंत्री रमेश लेखक ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल में फेरबदल के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल के लिए कुछ आधार तय किए गए हैं जिसके मुताबिक दोनों ही दलों अपने अपने संगठन में आंतरिक विचार विमर्श करने के बाद फिर से बैठक करने पर सहमति जताई है।

    नेपाली कांग्रेस के तरफ से अध्यक्ष देउबा और गृह मंत्री रमेश लेखक के साथ साथ उपाध्यक्ष पूर्ण बहादुर खड़का उपस्थित थे जबकि नेकपा यूएमएल के तरफ से प्रधानमंत्री ओली के अलावा उनकी पार्टी उपप्रधानमंत्री तथा वित्त मंत्री विष्णु पौडेल, प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार विष्णु रिमाल मौजूद रहे।

    प्रधानमंत्री के प्रमुख सलाहकार रिमाल ने कहा कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि सभी मंत्रियों को बदला जाए या कुछ मंत्रियों को। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के कामकाज एवं प्रदर्शन के आधार पर बदलने को लेकर लगभग सहमति बनी है। गठबंधन के अन्य दलों के तरफ से नए मंत्रियों की सूची आ चुकी है। बस कांग्रेस के तरफ से निर्णय आते ही मंत्रिमंडल में फेरबदल कर दिया जाएगा।

    नेपाली कांग्रेस के भीतर सभी मंत्रियों को बदलने के लिए पार्टी अध्यक्ष पर दबाव दिया जा रहा है जबकि ओली सरकार में पार्टी अध्यक्ष देउबा की पत्नी आरजू राणा विदेश मंत्री के रूप में कार्यरत हैं इसलिए सभी मंत्रियों के बदलने की संभावना कम बताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘वॉर 2’ का पहला रोमांटिक गाना ‘आवन जावन’ रिलीज
    Next Article अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा
    shivam kumar

      Related Posts

      रूसी एलएनजी पर राेक मुश्किल-जापान

      October 29, 2025

      नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

      October 29, 2025

      नेपाल में आज चुनाव को लेकर अहम बैठक, प्रधानमंत्री कार्की करेंगी प्रतिनिधियों से चर्चा

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किराना दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के सामान जलकर राख
      • पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
      • छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
      • मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
      • कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version