Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
    देश

    महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना, मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी
    मुंबई। महाराष्ट्र के आपातकालीन परिचालन केंद्र ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों के लिए रायगढ़, रत्नागिरी, गोंदिया, चंद्रपुर, भंडारा, गढ़चिरौली सहित पुणे घाट, सातारा घाट क्षेत्र के छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही समुद्र में ऊंची ऊंची लहरें उठने की संभावना है। इसके चलते मछुआरों को समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी गई है।

    भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने 25 जुलाई, 2025 की शाम 5.39 बजे से 27 जुलाई, 2025 की रात 8.30 बजे तक मुंबई शहर, मुंबई उपनगरों, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों में 4.1 से 4.8 मीटर ऊँची ऊँची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान छोटी नावों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। समुद्र के कटाव और तट से ऊँची लहरें टकराने की चेतावनी जारी की गई है और जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार मुंबई सहित कोंकण क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार जारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। पवई में भारी बारिश से चैतन्य नगर के कई घरों में बारिश का पानी भर गया है । इसी तरह अंधेरी सबवे, मिलन सबवे भी जलमग्र हो गया है। मुंबई नगर निगमकर्मी पंपिंग के सहयोग से जलनिकासी का काम जारी है। भारी बारिश से गढ़चिरौली जिले की पर्लकोटा नदी खतरे के निशान तक पहुंच चुकी है और निचले इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया जा रहा है।

    इसी तरह भंडारा जिले में हो रही भारी बारिश से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। रत्नागिरी जिले में जगबुडी नदी चेतावनी स्तर को पार कर गई है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पवना बांध 82.21 फीसदी भर चुका है और जलग्रहण क्षेत्र में बारिश जारी है। नागरिकों को सूचित किया गया है कि पवना बांध से नदी तल में 1600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा सकता है। इसलिए लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थल पर जाने की अपील प्रशासन द्वारा की गई है।

    मुंबई को जलापूर्ति करने वाले जलाशय क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। इससे मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिलों को पानी की आपूर्ति करने वाले मोदक सागर, मध्य वैतरणा और तानसा बांधों से क्रमश: 4488.25 क्यूसेक, 2012.67 क्यूसेक और 3315.25 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि आपदा को देखते हुए, प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को संभावित आपात स्थिति में सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
    Next Article हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
    shivam kumar

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख

      July 26, 2025

      राहुल गांधी ने आणंद में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

      July 26, 2025

      केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और संजय सेठ ने द्रास में कारगिल युद्ध के शहीदों को किया नमन

      July 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
      • मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी
      • भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई
      • टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा
      • ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version