Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
    Jharkhand Top News

    राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने गठबंधन की राज्य सरकार द्वारा गुरुवार को कैबिनेट में लिये गये फैसलों का स्वागत किया है। बंधु तिर्की शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग के गठन और उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सराहनीय है और इससे राज्य के विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। आयोग के गठन से इन रिक्तियों को भरने में पारदर्शिता आयेगी और राज्य के नेट और पीएचडी धारकों, विशेषकर आदिवासी और मूलवासी युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 11 दिसंबर 2024 को उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय सेवा आयोग के गठन की मांग की थी।

    इस पत्र में उन्होंने  सर्वोच्च न्यायालय के नवीनतम निर्णय का हवाला देते हुए यह सुझाव दिया था कि झारखंड विश्वविद्यालय सेवा नियमावली में संशोधन कर राज्य सरकार को किसी भी विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त करने का अधिकार दिया जाये। बंधु तिर्की ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये, चाहे वे देश के किसी भी विश्वविद्यालय में कार्यरत हों। उन्होंने कहा कि इससे झारखंड की उच्च शिक्षा को स्थानीय नेतृत्व और दिशा मिलेगी। इस संदर्भ में उन्होंने 9 जून 2025 को राज्यपाल को भी पत्र के माध्यम से सुझाव भेजा था। राज्यपाल के अधिकारों में कटौती के सवाल पर बंधु तिर्की ने कहा कि यह जरुरी था, आरएसएस के लोग लगभग सभी विवि में कब्जा किये हुये है। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ एम तौसीफ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता निरंजन पासवान भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का जलवा जारी
    Next Article महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
    shivam kumar

      Related Posts

      जेपीएससी 2023 का रिज़ल्ट जारी, 342 अभ्यर्थी सफल

      July 25, 2025

      हवाई फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार

      July 25, 2025

      उपायुक्त ने किया हुर्रासी पुनर्वास स्थल का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

      July 25, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
      • मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव
      • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version