Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»शुभांशु शुक्ला का एक्स-4 क्रू आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से होगा अलग, कल पृथ्वी पर होगी वापसी
    दुनिया

    शुभांशु शुक्ला का एक्स-4 क्रू आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से होगा अलग, कल पृथ्वी पर होगी वापसी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ह्यूस्टन। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके साथी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर लगभग 18 घंटे बिताने के बाद पृथ्वी पर वापसी के लिए तैयार हैं। शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन (एक्स-4) क्रू के साथ आईएसएस जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। वो आज अपराह्न अंतरराष्टीय अंतरिक्ष स्टेशन से अनडॉक होंगे।

    संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रस्थान प्रक्रिया सोमवार सुबह 4:30 पूर्वाह्न पूर्वी मानक समय (ई़डीटी/दोपहर 2:00 बजे) आईएसटी से शुरू होगी। क्रू सुबह लगभग 7:05 बजे पृथ्वी के लिए रवाना होगा।

    नासा करेगा लाइव प्रसारण
    नासा की विज्ञप्ति के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया का प्रसारण नासा अपने नासा प्लस पर करेगा। एक्सिओम स्पेस और स्पेस एक्स की वेबसाइट पर ड्रैगन ग्रेस अंतरिक्ष यान के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने और 15 जुलाई को लगभग दोपहर तीन बजे प्रशांत महासागर के कैलिफोर्निया तट पर स्पलैशडाउन तक जारी रहेगा।

    वापसी में 22.5 घंटे का लगेगा समय
    एक्सिओम स्पेस के अनुसार, चालक दल की पृथ्वी पर वापसी यात्रा में लगभग 22.5 घंटे लगेंगे। इससे पहले रविवार को ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से भावपूर्ण विदाई भाषण दिया। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही। यह एक जादू की तरह महसूस हुई। अंतरिक्ष से आज का भारत महत्वाकांक्षी, निडर, आत्मविश्वासी और गर्व से भरा हुआ दिखता है।

    सारे जहां से अच्छा दिखता है भारत
    उन्होंने 1984 में राकेश शर्मा के कालजयी शब्दों को दोहराते हुए कहा कि अंतरिक्ष से भारत आज भी ‘सारे जहां से अच्छा’ दिखता है। शुक्ला ने कहा कि आज का भारत अंतरिक्ष से महत्वकांशी दिखता है। ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने इस यात्रा को संभव बनाने के लिए इसरो, नासा, अंतरराष्ट्रीय साझेदारों, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स का आभार व्यक्त किया है। एक्स-4 चालक दल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कमांडर पैगी व्हिटसन, पायलट शुभांशु शुक्ला, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के पोलैंड के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष यात्री स्लावोज सुवे उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगेरियन टू ऑर्बिट के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कापू शामिल हैं।

    साठ से अधिक प्रयोग
    नासा के अनुसार, ड्रैगन अंतरिक्ष यान 580 पाउंड से अधिक कार्गो के साथ पृथ्वी पर लौटेगा। इसमें नासा हार्डवेयर और मिशन के दौरान किए गए 60 से अधिक प्रयोगों का डेटा शामिल है। एक्सिओम मिशन-4 को 25 जून को स्पेसएक्स फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39-A से प्रक्षेपित किया गया था। ड्रैगन अंतरिक्ष यान 26 जून को निर्धारित समय से पहले शाम 4:05 बजे आईएसएस से सफलतापूर्वक जुड़ गया था।

    पिता की ईश्वर से प्रार्थना
    भारत के उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ग्रुप कैप्टन के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी लोगों की पृथ्वी पर सकुशल वापसी हो। उन्होंने कहा, “उनके (शुभांशु शुक्ला) लखनऊ लौटने को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। मिशन के बाद जब उनकी मेडिकल रिपोर्ट आ जाएगी, तब यह स्पष्ट होगा कि वे कब आएंगे। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि वे सकुशल पृथ्वी पर लौट आएं…।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन को अमेरिका पैट्रियट वायु रक्षा हथियार देगा
    Next Article ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के सांसद चौधरी का मंत्री पद से इस्तीफा
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिकी रक्षा विभाग का नाम अब युद्ध विभाग होगा

      September 5, 2025

      अमेरिकी न्याय विभाग ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की

      September 5, 2025

      वेनेजुएला के दो सैन्य विमान अमेरिकी नौसेना के पोत के पास से गुजरे, पेंटागन ने भड़काऊ कदम माना

      September 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सकारात्मक रुख को सराहा
      • बिहार के अररिया में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, तीन लाेगाें की मौत
      • आरपीएफ ने पॉकेट मारते एक आरोपित को किया गिरफ्तार
      • झारखंड के विभिन्न जिलों में आठ से बारिश की संभावना
      • कतरास में दो बड़े हादसे, भू-धंसान से दर्जनों घर जमींदोज, सर्विस वैन खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version