Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज भारतीय बाजार के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव की स्थिति बनी हुई थी। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में डर का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,259.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.22 प्रतिशत टूट कर 20,585.53 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 196.08 अंक यानी 0.44 प्रतिशत फिसल कर 44,175.43 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,941.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,829.29 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 201.50 अंक यानी 0.83 प्रतिशत टूट कर 24,255.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 95 अंक यानी 0.38 प्रतिशत लुढ़क कर 25,096.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.11 प्रतिशत फिसल कर 39,526.43 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 170.47 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,580.56 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 24,133.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,102.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,188.56 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत उछल कर 7,080.26 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,525.40 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,123.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावण की पहली सोमवार पर बिहार के शिवालयों में उमड़े भक्तगण, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
    Next Article उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में बदलाव नहीं

      July 14, 2025

      उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      July 14, 2025

      महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      July 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार में कानून व्यवस्था चौपट, एक करोड़ रोजगार देने का ऐलान सिर्फ छलावा: ​मायावती
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर चांदी की तस्करी नाकाम, बीएसएफ ने 16.49 लाख के आभूषण के साथ तस्कर को पकड़ा
      • कभी अफसरों-वैज्ञानिकों की फैक्ट्री नेतरहाट आवासीय विद्यालय की गिरती जा रही साख
      • चेल्सी ने पीएसजी को हराकर जीता फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 का खिताब
      • जैनिक सिनर ने दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता पहला विंबलडन खिताब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version