Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार के मधुबनी में दो शराब तस्कर की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
    राज्य

    बिहार के मधुबनी में दो शराब तस्कर की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -एसपी ने डायल 112 के पदाधिकारी को किया सस्पेंड
    पटना। बिहार में मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिरोखर गांव में शनिवार को पुलिस पर पत्थरबाजी हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस के पीछा करने के दौरान दो शराब तस्कर की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की। मरने वाले शराब तस्कर में रामप्रीत मुखिया का बेटा राजकिशोर मुखिया है। जबकि दूसरा जीतन मुखिया का बेटा सचिन मुखिया है। दोनों का घर सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिंगयाही का है। डीएसपी नीरज कुमार वर्मा और डीएसपी अमित कुमार घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया है।

    पुलिस के मुताबिक पुलिस को शराब तस्करी से जुडी खबर मिली थी। इसी को लेकर डायल 112 पर सवार पुलिस वालों ने शराब तस्करों का पीछा करना शुरू किया। शराब तस्करों के बारे में बताया जा रहा है कि वे बाइक पर सवार होकर शराब लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मधवापुर थाना के डायल 112 के वाहन ने उनका पीछा किया। हालांकि इसी दौरान तस्करों की बाइक की टक्कर डायल 112 से हो गई और एक तस्कर ने वहीं दम तोड़ दिया। दूसरा तस्कर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए दरभंगा के डीएमसीएच ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

    तस्कर की मौत से गुस्साए लोगों ने एनएच-552 को जाम कर दिया। इससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बाद में जब पुलिस वहां जाम छुड़वाने आई तो भीड़ ने पहले पुलिस को निशाना बनाया। पुलिस पर पत्थरबाजी की और उनके हथियार छीनने की कोशिश की।

    मधुबनी एसपी ने एसआई को किया सस्पेंड
    पुलिस की गाड़ी से हुई टक्कर में एक की मौत और उसके बाद मचे बवाल को मधुबनी एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते डायल 112 के पदाधिकारी चंद्रमोहन सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article झारखंड भाजपा को मिला अमित शाह का बूस्टर डोज
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्रीयमंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी

      July 12, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती पर मुख्यमंत्री-राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

      July 12, 2025

      छत्तीसगढ़ के सुकमा में 1.18 करोड़ के 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      July 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड भाजपा को मिला अमित शाह का बूस्टर डोज
      • बिहार के मधुबनी में दो शराब तस्कर की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
      • राजद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • वन भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
      • दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version