Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में बाढ़ से राहत के संकेत, स्वर्णरेखा का जलस्तर घटा
    झारखंड

    जमशेदपुर में बाढ़ से राहत के संकेत, स्वर्णरेखा का जलस्तर घटा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम(जमशेदपुर) जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति में अब रविवार को आंशिक राहत के संकेत मिल रहे हैं। स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कुछ क्षेत्रों में पानी उतरने लगा है। हालांकि खरकई नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, जिससे तटीय इलाकों में जलजमाव की स्थिति बरकरार है। स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर मानगो पुल स्थल पर खतरे के स्तर 121.50 मीटर से नीचे आकर 120.66 मीटर पर पहुंच गया है। यह राहत की खबर है, लेकिन प्रशासन अभी भी सतर्क है और नदी के किनारे बसे इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

    वहीं खरकई नदी आदित्यपुर पुल स्थल पर अब भी खतरे के स्तर 129 मीटर से ऊपर 132.79 मीटर पर बह रही है। नदी के उफान से कदमा, शास्त्रीनगर, बागबेड़ा, सोनारी और आदित्यपुर जैसे निचले इलाकों में पानी घरों में घुस गया है। कई मोहल्लों की गलियों में नाव से आवाजाही हो रही है और लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

    जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न, पीने का पानी, टॉर्च, दवाइयों और जरूरी सामान की आपूर्ति की जा रही है। प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे ना जाएं और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।

    जिले में बीते 24 घंटे में 85 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। प्रशासन की ओर से स्कूलों को एहतियातन बंद रखने और बांधों से जल निकासी की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और राहत टीमें तैनात कर दी गई हैं। तटीय इलाकों के लोगों को ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है और किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की सलाह दी गई है।

    बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी शिविर भी बनाए गए हैं जहां उन्हें भोजन, चिकित्सा और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। हालांकि स्वर्णरेखा में जलस्तर में गिरावट राहत की बात है, लेकिन जब तक खरकई नदी का जलस्तर सामान्य नहीं होता, प्रशासन ने अलर्ट जारी रखने का निर्णय लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीआरपीएफ का स्थापना दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन
    Next Article सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस पर राजनेताओं ने सैनिकों के साहस को किया नमन
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025

      झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर

      December 26, 2025

      जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version