Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»क्लब का अधिष्ठापन समारोह में विनय लोधा बने नए अध्यक्ष
    Jharkhand Top News

    क्लब का अधिष्ठापन समारोह में विनय लोधा बने नए अध्यक्ष

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 8, 2025Updated:July 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में रोट्रैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा का अधिष्ठापन समारोह सोमवार देर शाम सामाजिक सौहार्द और प्रेरणा से परिपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विनय लोधा ने अध्यक्ष तथा केशव दोदराजका ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आर. भारत एवं टीएमएच अस्पताल की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. विजया भारत थीं।

    इस अवसर पर रोटेरियन देवेंद्र जेना तथा रोटरी क्लब चाईबासा के अध्यक्ष विकास दोदराजका भी उपस्थित रहे। समारोह में चाईबासा की कई प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। जायंट्स क्लब के अध्यक्ष दीपक शर्मा, इनर व्हील क्लब की शालिनी सर्राफ तथा मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा चंचल सर्राफ विशेष रूप से शामिल हुईं।

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय लोधा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा उनका प्राथमिक कर्तव्य है और वे तन, मन, धन से क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। समारोह में क्लब के सक्रिय सदस्य अक्षय गुप्ता, अभिषेक कुमार, अमित पोद्दार, हर्षित मुंधरा, अमन गुप्ता, सुमित अग्रवाल, विशाल गुप्ता, रवि अग्रवाल, सौरव मुंधरा, आकाश अग्रवाल, कपिल गोयल, प्रशांत गुप्ता, विवेक शर्मा, नीलाशिष, देवल खीरवाल, विष्णु भूत, सौरव गुप्ता और पालक चावला उपस्थित थे।

    इस दौरान क्लब में चार नए सदस्यों – सुमित रक्षित, सौरव राम, कन्हैया पाण्डेय और सौरव भगत – का भी स्वागत कर उन्हें सदस्यता प्रदान की गई। समारोह के अंत में सभी अतिथियों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए तैयार करेगी पांच सेक्शन
    Next Article साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 को
    shivam kumar

      Related Posts

      गृह मंत्री शाह नौ जुलाई की शाम रांची आयेंगे, 10 को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक

      July 8, 2025

      अग्रवाल सभा का सावन महोत्सव मेला नौ से

      July 8, 2025

      साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 को

      July 8, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया सेबी को कमजोर करने का आरोप
      • देशभर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने निकली ‘कोलैब इंजन’ यात्रा, अजय टम्टा ने दिखाई हरी झंडी
      • कच्छ में पहली बार मशरू बुनाई को राष्ट्रीय पुरस्कार, 3 शिल्पकारों को मिली सफलता
      • पूर्वोत्तर में वाटर कनेक्टिविटी पर जोर, सोनोवाल ने की 5,000 करोड़ के निवेश की घोषणा
      • पश्चिम बंगालः पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में दो गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version