Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, झाड़ियों में छिपकर ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, झाड़ियों में छिपकर ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा: देशभर में साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कर्माटांड़ और जामताड़ा थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में झाड़ियों में छिपकर साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और सक्रिय सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

    पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक नितीश कुमार, अवर निरीक्षक बिनोद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। अभियान के दौरान कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ और मट्टांड़ गांव के पास झाड़ियों में छिपे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा से पोसोई जाने वाली पुरानी सड़क के किनारे स्थित झाड़ियों से चार अन्य आरोपियों को दबोच लिया गया।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मुजाहिद अंसारी, सलामत अंसारी, सनवर अंसारी, तधारक अंसारी, सरफराज अंसारी, रोक्की कुमार दास, अर्जुन दास, सचिन दास और पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले का निवासी अमृत रुईदास शामिल हैं। अमृत रुईदास अपने ससुराल जामताड़ा आया हुआ था और वहीं से साइबर ठगी के इस नेटवर्क में सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 27 मोबाइल फोन और 39 सक्रिय सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सिम कार्डों का उपयोग फर्जी पहचान के आधार पर साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था।

    पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोगों को PhonePe कैशबैक का झांसा देकर फर्जी लिंक और पॉप-अप भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति दिए गए निर्देशों का पालन करता, उसके बैंक खाते से रकम डमी वॉलेट या अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी। इसके अलावा आरोपी गूगल पर नामी कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड कर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

    आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे और डेबिट या क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाकर कार्ड नंबर, सीवीवी और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद ई-वॉलेट और अन्य डिजिटल माध्यमों से खातों से रकम निकाल ली जाती थी।

    पुलिस ने बताया कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

    Breaking News Cyber Crime News Cyber Criminals cyber fraud Cyber Gang Cyber Scam Digital Fraud Fake Customer Care Jamtara Jamtara Cyber Crime Jamtara Police jharkhand news Mobile Scam Online Fraud PhonePe Scam ऑनलाइन ठगी जामताड़ा जामताड़ा पुलिस जामताड़ा साइबर अपराध झारखंड समाचार डिजिटल ठगी पुलिस कार्रवाई फर्जी कस्टमर केयर फोनपे ठगी ब्रेकिंग न्यूज मोबाइल फ्रॉड साइबर अपराधी साइबर गैंग साइबर ठगी साइबर फ्रॉड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर भड़की कांग्रेस, खरगे और वेणुगोपाल ने सरकार को घेरा
    shivam kumar

      Related Posts

      चाईबासा जेल की सुरक्षा पर डीसी और एसपी की हाई-लेवल बैठक, मुस्तैदी बढ़ाने के कड़े निर्देश

      July 18, 2026

      टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 34.7 किलो गांजा जब्त, बिहार ले जाने की तैयारी में तीन तस्कर गिरफ्तार

      July 18, 2026

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, झाड़ियों में छिपकर ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
      • सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर भड़की कांग्रेस, खरगे और वेणुगोपाल ने सरकार को घेरा
      • चाईबासा जेल की सुरक्षा पर डीसी और एसपी की हाई-लेवल बैठक, मुस्तैदी बढ़ाने के कड़े निर्देश
      • टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 34.7 किलो गांजा जब्त, बिहार ले जाने की तैयारी में तीन तस्कर गिरफ्तार
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version