Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोडरमा में अलग – अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
    Jharkhand Top News

    कोडरमा में अलग – अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची–पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी में हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में गिट्टी लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक और उपचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    वहीं दूसरी घटना झुमरी तालाब के समीप हुई, जहां बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मेघातरी में हुए हादसे में मृतक चालक की पहचान नवादा (बिहार) निवासी 43 वर्षीय साधु यादव (पिता स्व. लखन यादव) तथा उपचालक की पहचान 24 वर्षीय छोटू कुमार (पिता कारु यादव) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे।

    घटनास्थल के समीप होटल संचालक अमरदीप गिरी ने बताया कि रविवार रात वे होटल में ग्राहकों को खाना परोस रहे थे। इसी दौरान एक गिट्टी लदा ट्रक तेज रफ्तार में आया और सड़क के दूसरी ओर खड़ी ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व उपचालक केबिन में ही फंस गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को केबिन से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा गया।

    पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। इधर, कोडरमा थाना क्षेत्र के झुमरी तालाब के समीप बाइक की टक्कर से झुमरी निवासी रंजीत कुमार यादव (36 वर्ष, पिता स्व. चिंतामन यादव) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। इसी दौरान अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार की दमदार शुरुआत, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 580 अंक से अधिक चढ़ा
    Next Article कोडरमा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
    shivam kumar

      Related Posts

      कोडरमा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

      July 27, 2026

      लोकसभा में आज पेश होगा सार्वजनिक परीक्षाएं संशोधन विधेयक

      July 27, 2026

      रांची में भाजपा नेताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, अमर बाउरी और शोभा यादव ने बताया प्रेरणादायक

      July 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • असम में बाढ़ का कहर जारी, नौ जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या 68 पहुंची
      • नेपाल पर चीन के दबाव का असर: काठमांडू में होने वाले तिब्बत सम्मेलन में नहीं शामिल होंगे दलाई लामा के आधिकारिक प्रतिनिधि
      • सर्राफा बाजार में सुस्ती: मामूली गिरावट के साथ सोना और चांदी की कीमतों में आई नरमी
      • कोडरमा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
      • कोडरमा में अलग – अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version