Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उप्र में अक्षय होंगे स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर : योगी
    देश

    उप्र में अक्षय होंगे स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर : योगी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार उत्तर प्रदेश में स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे। वहीं प्रदेश में स्वच्छता अभियान की ओर प्रेरित करने वाली उनकी फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ प्रदेश में टैक्स फ्री भी हो गई है। योगी शुक्रवार को लखनऊ के मिलेनियम स्कूल में स्वच्छता को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मौजूद थीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा, फिल्मों का उद्देश्य या सरकार की नीतियां लोगों और समाज को ध्यान में रख कर बनाई जानी चाहिए। फिल्में और नीतियां किसी व्यक्ति, परिवार या वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि सर्वसमाज के लिए बनें। यही लोकतंत्र की सार्थकता है। फिल्में ऐसी हों कि समाज की संवेदनाओं को नई दिशा दे सकें। उनका मकसद केवल मनोरंजन न हो। पहले भी ऐसी बहुत सी फिल्में बनीं हैं, जिन्होंने सामाजिक प्रेरणा में अहम भूमिका अदा की।

    अक्षय कुमार की फिल्म और उनके प्रयास की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले अभिनेता हैं, जिन्होंने समाज की इस समस्या को फिल्म के माध्यम से उठाया है। नई दिशा देने का प्रयास किया। इससे समाज की सोच में बदलाव आएगा।

    मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि लोगों के पास पैसा है, लेकिन टॉयलेट उपयोग को लेकर मानसिकता नहीं है। गांवों में लोग सरकारी मदद से बने टॉयलेट में गोबर के कंडे और लकड़ी रख देते हैं।

    उन्होंने कहा कि लोगों को अपमानित कर स्वच्छता के लिए जागरूक करना उचित नहीं होगा। यह स्वतंत्रता के हनन का मामला बन सकता है। उन्होंने कहा कि देश में वैसे भी बहुत से लोग कानून के दायरे में स्वतंत्रता नहीं, बल्कि स्वछंदता चाहते हैं।

    खुले में शौच पर कटाक्ष करते हुए योगी ने कहा, लोग इसे अपनी आजादी मानते हैं। इसलिए सामाजिक चेतना का जागरण होना जरूरी है। समाज में कितनी रुढ़िवादिता हावी है। अभी कुछ दिनों से चोटी काटने के प्रकरण सुनने में आ रहे हैं। आगरा में एक बुजुर्ग महिला की हत्या तक कर दी गई। सोचना होगा, कितने अंधकार व अंधविश्वास में जी रहे हैं हम? टायलेट बनाएंगे बीमार हो जाएंगे, ऐसे भ्रम फैलाए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से गंगा की निर्मलता के लिए किनारे बसे 25 जिलों के 1,627 गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) कर दिया है। 31 दिसम्बर तक 30 जिलों को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से दो अक्टूबर, 2018 तक प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम 22 करोड़ आबादी को इस अभियान से जोड़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार भारत 22 ईटीएफ लाएगी : जेटली
    Next Article हैरी को सेजल मिली दर्शकों को क्या मिला
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

    May 18, 2025

    भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

    May 18, 2025

    कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version