“सितंबर 2015 में दादरी के बिसाड़ा गांव में अखलाक नाम के शख्स को घर में बीफ होने के शक में भीड़ ने मार दिया था। उसके लड़के दानिश को भी बुरी तरह पीटा गया था।”

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दादरी केस में मुख्य आरोपी विशाल राणा को बेल दे दी है। न्यायाधीश प्रत्यूष कुमार ने सोमवार को विशाल राणा को जमानत दी। पीटीआई के मुताबिक, राणा नोएडा के एक भाजपा नेता का बेटा है।

बता दें कि सितंबर 2015 में दादरी के बिसाड़ा गांव में मोदम्मद अखलाक नाम के शख्स को घर में बीफ होने के शक में भीड़ ने मार दिया था। उसके लड़के दानिश को भी बुरी तरह पीटा गया था। घटना का काफी विरोध भी किया गया था। इसके विरोध में कई लेखकों, फिल्म से जुड़े लोगों, बुद्धिजीवियों ने देश में बढ़ रही असहिष्णुता के नाम पर अपने अवॉर्ड लौटा दिए थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version