Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नीतीश का जद (यू) राजग में शामिल
    Top Story

    नीतीश का जद (यू) राजग में शामिल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 19, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना:  बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) का नीतीश गुट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में औपचारिक रूप से शामिल हो गया। यहां शनिवार को हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय का एक प्रस्ताव पारित कर औपचारिकता पूरी की गई। मुख्यमंत्री आवास 1, अणे मार्ग पर आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार के आवास पर जद (यू) कार्यकारिणी की बैठक हुई, जहां औपचारिक रूप से राजग में शामिल होने का फैसला किया गया।

    जद (यू) में किसी टूट से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, नीतीश कुमार को सभी 15 राज्य इकाइयों, बिहार के 71 विधायकों, पार्टी के अधिकारियों का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में टूट का प्रश्न ही नहीं है। शरद यादव को कांग्रेस और भ्रष्ट राजद के लोग गुमराह कर रहे हैं, वे ही समानांतर बैठक के लिए उनकी मदद कर रहे हैं।

    त्यागी ने कहा कि पार्टी विरोधी कार्यो में शामिल होने के बावजूद इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के खिलाफ कोई कार्रवाई करने का निर्णय नहीं लिया गया है। पार्टी ने इसे नजरअंदाज किया है।

    उन्होंने कहा, शरद पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, उनके साथ मिलकर हमलोगों ने वर्षो तक काम किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाइयां लड़ी हैं।

    हालांकि उन्होंने शरद को चेतावनी भरे लहजे में कहा, अगर 27 अगस्त को वे राजद की रैली में वर्तमान राजनीति के सबसे भ्रष्टाचारी माने जाने वाले लालू प्रसाद के साथ नजर आते हैं, तो वे लक्ष्मण रेखा पार कर जाएंगे। इसके बाद पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी।

    पटना में आयोजित इस बैठक में जद (यू) के सभी आमंत्रित सदस्य शामिल हुए।

    उधर, नीतीश से नाराज चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद शरद यादव ने शनिवार को ही पटना के एस.के. मेमोरियल हॉल में अपने करीबी नेताओं के साथ ‘जनअदालत’ लगाकर शक्ति प्रदर्शन किया। पटना की सड़कों पर शरद समर्थकों की नीतीश समर्थकों से मारपीट हुई।

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी को भाजपा के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद जद (यू) और भाजपा का गठबंधन टूट गया था। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी ने नीतीश के डीएनए पर सवाल उठाया था। मोदी ने बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा जिस अंदाज में की थी, उस पर नीतीश ने कहा था, ‘ये तो बिहार की बोली लगा रहे हैं’। बीस महीने बाद नीतीश का जद (यू) जनादेश प्राप्त महागठबंधन से अलग होकर फिर राजग में शामिल हो गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रेमलता, मोरे, अशोक और वेद को मिलेगा तेनजिंग नॉर्गे अवॉर्ड
    Next Article 200 गायों का हत्यारा है BJP नेता- लोगो ने की पिटाई, मुंह पर पोती कालिख!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ‘मछली पकड़ने और जलेबी छानने में माहिर, रसोइया बनें नेता नहीं’, तेज प्रताप की राहुल गांधी को सलाह

    November 3, 2025

    कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल

    November 3, 2025

    कांग्रेस और आरजेडी हैं बिहार के विकास के ग्रहण, एनडीए ही बनाएगा स्वर्णिम बिहार : योगी आदित्यनाथ

    November 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ‘मछली पकड़ने और जलेबी छानने में माहिर, रसोइया बनें नेता नहीं’, तेज प्रताप की राहुल गांधी को सलाह
    • अनंत सिंह की गिरफ्तारी से बिहार की राजनीतिक साइक्लोन ने बदली दिशा
    • कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल
    • कांग्रेस और आरजेडी हैं बिहार के विकास के ग्रहण, एनडीए ही बनाएगा स्वर्णिम बिहार : योगी आदित्यनाथ
    • बिहार सरकार दिल्ली हो रही संचालित,राज्य से जुड़े सारे निर्णय केंद्र से हो रहे : प्रियंका गांधी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version