Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत दौरे पर आएंगे स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति
    देश

    भारत दौरे पर आएंगे स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 28, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति डोरिस ल्यूथार्ड 30 अगस्त को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आने वाले हैं। यह स्विट्जरलैंड के किसी राष्ट्रपति की चौथी भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    विदेश मंत्रालय से जारी वक्तव्य में कहा गया है, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति के साथ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और स्विट्जरलैंड की कई बड़ी कंपनियों के कारोबारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।

    भारत यात्रा के दौरान ल्यूथार्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे।

    उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अन्य मंत्री भी ल्यूथार्ड से मुलाकात करेंगे।

    स्विट्जरलैंड, भारत के साथ कारोबार करने वाला का सातवां सबसे बड़ा देश है। स्विट्जरलैंड के साथ भारत का 2016-17 में कारोबार 18.2 अरब डॉलर रहा।

    भारत अपने कुल वैश्विक कारोबार का 2.76 फीसदी द्विपक्षीय कारोबार के रूप में करता है, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के चलते मिला-जुला रुख देखने को मिला है।

    अप्रैल, 2000 से सितंबर, 2016 के बीच स्विट्जरलैंड ने भारत में 3.57 अरब डॉलर के करीब निवेश किया और इस तरह 11वां सबसे बड़ा निवेशक रहा। इस अवधि में स्विट्जरलैंड का यह निवेश भारत में हुए कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का 1.2 फीसदी रहा।

    भारत की भी करीब 100 कंपनियों ने 2013-14 से 2015-16 के बीच स्विट्जरलैंड में 1.42 अरब डॉलर का निवेश किया है।

    टीसीएस, इनफोसिस और टेक महिंद्रा सहित भारत की अग्रणी आईटी कंपनियों ने स्विट्जरलैंड में कार्यालय खोल रखा है और स्विट्जरलैंड की अग्रणी औषधि निर्माता कंपनियों, बैंकों और बीमा कंपनियों को सेवाएं देती हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून, 2016 में स्विट्जरलैंड दौरे पर गए थे। प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान स्विट्जरलैंड ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता के प्रति समर्थन जाहिर किया था। इसके अलावा भारतीयों द्वारा स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा कराए गए काले धन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article154 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
    Next Article सजा काट रहे नर्स पर 84 और हत्याओं के आरोप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

    May 18, 2025

    भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

    May 18, 2025

    कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version