Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»देवघर»मंत्री पलिवार से मांगी एक करोड़ की रंगदारी
    देवघर

    मंत्री पलिवार से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 1, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर: राज्य के श्रम, रोजगार और प्रशिक्षण मंत्री राज पलिवार को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। एक नंबर से उनके मोबाइल पर एसएमएस आया है। मैसेज में लिखा है कि एक करोड़ रुपये रंगदारी दें, नहीं तो उन्हें और उनके पूरे परिवार को उड़ा दिया जायेगा। इस मैसेज के आने के बाद से मंत्री विचलित हैं। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की है। देवघर के मधुपुर से विधायक राज पलिवार ने देवघर में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी।
    मैसेज में अपशब्दों का भी प्रयोग
    दर्ज शिकायत में मंत्री राज पलिवार ने कहा है कि उन्हें मैसेज में गालियां भी दी गयी हैं। देवघर की एसपी के विजयलक्ष्मी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। मोबाइल नंबर को लोकेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धमकी देनेवाला जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

    सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं मंत्री राज पलिवार
    मंत्री राज पलिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी अत्यधिक सुरक्षा के राज्य भर में भ्रमण करते रहते हैं। ऐसे में मैसेज मिलने के बाद से उनकी चिंता बढ़ गयी है। मंत्री पलिवार को बीएसएनएल के मोबाइल नंबर 94313 85021 पर मैसेज आया है। यह नंबर हमेशा उनके पास रहता है। मंत्री को मोबाइल नंबर 7084145657 से रविवार को यह धमकी भरा मैसेज आया था। मंत्री ने सबसे पहले जिले की एसपी के विजयालक्ष्मी और डीआइजी अखिलेश झा को इस मामले की जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीएस और डीजीपी को दिया निर्देश
    Next Article आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अश्विन ने हेराथ को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि

    May 8, 2025

    देवघर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, हंगामे के बीच पहुंचे विधायक, मंत्री हफीजुल भी पहुंचे

    April 20, 2025

    मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

    April 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट
    • Auto Draft
    • भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट
    • भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version