Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुंबई में बारिश का कहर
    Top Story

    मुंबई में बारिश का कहर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 29, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लगातार भारी बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार थाम दी है। आज सुबह आठ बजे से तीन बजे के बीच मुंबई में 105.93 एमएम बारिश हो चुकी है। कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं.. वर्ली कुर्ला, सांता क्रूज वेस्ट अंधेरी.. में हालात सबसे ज्यादा खराब है…वेस्टर्न सेंट्रल और हार्बर तीनों रेल लाइन बंद कर दी गई है। हवाई सेवाओं पर भी भारी बारिश का असर पड़ा है कई फ्लाइट कैंसिल की गई है। करीब 20 मिनट तक मुंबई एयरपोर्ट पर आवजाही रोकनी पड़ी थी। मुंबई में 60 किलोमीट प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है। तेज़ हवा की वजह से करीब 180 पेड़ गिरने और 16 जगह शार्ट सर्किट होने की खबर है। खराब मौसम की वजह से विजिबिलटी  700 मीटर ही रह गई है। सीएम फडणवीस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। बीएमसी ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है।

    पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश की वजह से मायानगरी की सड़कें समंदर बन गई हैं। मुंबई का शायद ही कोई ऐसा इलाका है जहां पानी न भरा हो। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 48 घंटे मुंबई पर भारी हैं। आशंका है कि 250 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। कुछ ऐसा ही सैलाब मुंबई में आज से 12 साल पहले आया था।

    मुंबई के लिए बेहद ही अहम बायकला पुलिस स्टेशन में घुप्प अंधेरा है, दिन में रात सा माहौल बन चुका है। बारिश इतनी तेज हो रही है कि मुंबई के बायकला पुलिस स्टेशन में घुटने तक पानी घुस चुका है। किसी तरह से ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

    मुंबई के मुंलुंड में भी लगातार हो रही भारी बरसात की वजह से दुकानों में भी पानी घूस गया। सड़के भी पानी से लबालब भरी हैं जिसकी वजह से  लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।

    अंधेरी सब-वे में घुटने से ऊपर तक पानी पहुंच चुका है। बीएमसी के कर्मचारी हाई अलर्ट पर हैं। रस्सियों के सहारे सब-वे का रास्ता रोक दिया गया है और पूरे ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। मुंबई के अंधेरी सब- वे से अधिकतर भारी गाड़ियां गुजरती हैं लेकिन फिर भी बारिश की रफ्तार को देखते हुए उन्हे भी जाने की इजाज़त नहीं है।

    अंधेरी जंक्शन में ट्रैफिक जाम सी स्थिति बन चुकी है, लोग किसी तरह से खुद और अपने सामान को बारिश के पानी से बचाने कोशिश कर रहे हैं। यहां भी घुटने तक पानी भरा हुआ है।

    हिन्दमाता में तो हाल और भी बुरा है जहां पर पानी ही पानी है। सड़क पर इतना पानी भर चुका है कि पानी डिवाइडर तक पहुंच चुका है।

    बांद्रा स्टेशन की हालत भी खराब है। यहां भी ट्रैक पर पानी भरा हुआ है जिससे आम दिनों में फर्राटा भरने वाली लोकल या तो रुक चुकी है या तो रेंगती हुई चल रही है। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी हुई है।

    मुंबई मौसम विभाग का ये भी कहना है कि सिर्फ मुंबई ही नहीं… आफत की बरसात पूरे महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में बाढ़ राहत के लिए मप्र सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये
    Next Article सिरसा में डेरा मुख्यालय से निकाली गईं 18 नाबालिग लड़कियां
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

    May 18, 2025

    भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

    May 18, 2025

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version