Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हिमाचल प्रदेश: मंडी में भूस्खलन से पूरा कस्बा जमींदोज, 60 लोगों के मरने की आशंका
    Top Story

    हिमाचल प्रदेश: मंडी में भूस्खलन से पूरा कस्बा जमींदोज, 60 लोगों के मरने की आशंका

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 13, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार देर रात हुए भूस्खलन के चलते 60 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग लापता हो गए, साथ ही घर, दो बसें और कुछ वाहन जमींदोज हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन जोगिंदरनगर तहसील में कोटरोपी गांव के पास मंडी-पठानकोट राजमार्ग पर शनिवार देर रात करीब 12.20 बजे हुआ, जिसमें हिमाचल सड़क परिवहन निगम की दो बसें, कुछ निजी वाहन और कई घर जमींदोज हो गए।

    स्थानीय अधिकारियों, भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा जांच और बचाव अभियान जारी है। बचाए गए लोगों को मंडी के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल राज्य की राजधानी से करीब 220 किलोमीटर दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब भूस्खलन हुआ, उस समय दोनों बसें राजमार्ग पर स्थित एक कियोस्क पर रुकी हुई थीं। सड़क का 150 मीटर से ज्यादा हिस्सा कीचड़ में धंस गया।

    एक बस चंबा से मनाली जा रहा थी, जबकि दूसरी मनाली से कटरा जा रही थी। चंबा से मनाली जा रही बस में ज्यादा संख्या में लोग सवार थे, जिसे अभी कीचड़ और पत्थरों के बीच से नहीं निकाला गया है। कटरा जा रही क्षतिग्रस्त बस के अवशेष बरामद कर लिए गए।

    बचाव कर्मियों को मनाली जा रही बस के अवशेष बरामद करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा क्योंकि यह सड़क से 800 मीटर नीचे लुढ़क गई थी। एक अधिकारी ने बताया, “लापता लोगों की सही संख्या का आकलन करना अभी बाकी है। राज्य के राजस्व मंत्री कौल सिंह ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल फौरन घटनास्थल पर पहुंचे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleInd Vs SL: तीसरे टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत, मुश्किल में श्रीलंका
    Next Article शोपियां एनकाउंटरः मारा गया हिजबुल कमांडर यासीन इत्तू, पुलिस ने दी जानकारी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

    June 13, 2025

    रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

    June 13, 2025

    अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

    June 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
    • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
    • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
    • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
    • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version