Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»94 हजार दिया था कर्ज, वापस नहीं किया तो ले लिया नवजात
    Breaking News

    94 हजार दिया था कर्ज, वापस नहीं किया तो ले लिया नवजात

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग. कर्जदार ने जब पैसा वापस नहीं किया तो महाजन ने उसके नवजात को ही कब्जे में ले लिया और बच्चे को रांची भिजवा दिया। बच्चा किसके पास रांची भिजवाया या उसे बेच दिया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। पर पुलिस प्रशासन की पहल पर बच्चा पिता को वापस करने के लिए रांची से वापस लाया जा रहा है। यह मामला बड़कागांव का है। कर्जदार और कर्ज देने वाला दोनों पड़ोसी हैं। दोनों फिलहाल हजारीबाग बड़ी बाजार टीओपी में हैं, जहां इस घटनाक्रम के बाबत पूछताछ की जा रही है और बच्चे के आने का इंतजार किया जा रहा है।

    डिलेवरी के दौरान थी पैसे की जरूरत

    बड़कागांव निवासी चेतलाल साव वर्तमान में बाबा पथ में अपने मकान में रहता है। जबकि छोटन प्रसाद भी बड़कागांव मुस्लिम मुहल्ला का रहने वाला है। छोटन की पत्नी सविता देवी चेतलाल के घर में काम करती थी। चेतलाल के दो बच्चे हैं जबकि छोटन प्रसाद का एक साल का बेटा पहले से है। छोटन ने पुलिस को बताया कि पिछले साल जब उसकी पत्नी की पहली डिलेवरी थी। तब उसे पैसे की जरूरत थी। उसने चेतलाल साव से 84 हजार कर्ज लिया था। जब उसकी पत्नी सविता, दूसरे प्रसव के लिए बड़कागांव सीएचसी में भर्ती हुई तो 9 जुलाई 2018 को दूसरे बेटे को जन्म दिया। लेकिन सविता की तबियत बिगड़ने लगी। चिकित्सक ने उसे हजारीबाग रेफर कर दिया। छोटन नवजात को अपने ससुर के जिम्मे सीएचसी में छोड़ कर पत्नी को हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सविता की मौत हो गई।

    पुराना कर्जा का हवाला देकर बच्चा वापस करने से इंकार कर दिया

    इसके बाद छोटन के नवजात बच्चे को चेतलाल ने ले लिया। छोटन जब पत्नी के शव को लेकर वापस बड़कागांव पहुंचा और उसे इस बात की जानकारी मिली तो चेतलाल से बच्चे की मांग करने लगा। लेकिन उसने पुराना कर्जा का हवाला देकर बच्चा वापस करने से इंकार कर दिया। अंत में छोटन प्रसाद ने अपने बच्चे को पाने के लिए डीसी के जनता दरबार में गुहार लगाया। डीसी मामले पर गंभीर हुए और बड़ी बाजार टीओपी पुलिस को बच्चा वापस कराने की जिम्मेदारी दी।

    फिलहाल रांची में हैं नवजात

    पुलिस ने चेतलाल साव को टीओपी बुलाया और बच्चे को वापस करने के लिए कहा। इस पर चेतलाल का कहना है कि उसने 84 हजार नहीं 94 हजार कर्ज दिया था। रही बात बच्चे कि तो मैं खुद बच्चा नहीं लिया बल्कि छोटन के ससुर ने ही बेटी के मरने के बाद मुझे बच्चा दिया। कहा कि अभी वह बच्चा रांची में है। अब पुलिस बच्चा के बाबत डिटेल जानकारी लेने में जुटी है कि चेतलाल इसके पूर्व भी बच्चा लेन देन का काम किया है क्या और इस बच्चे को इसने किसके पास और कितने में बेचा या अपने किसी करीबी को दे दिया था। यह भी जानकारी ली जा रही है कि अगर कर्ज 84 हजार था तो चेतलाल 94 हजार की बात क्यों कर रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि दमाद के अनुपस्थिति में ससुर ने चेतलाल को बच्चा दे दिया और इसके एवज में दस हजार लिया। अभी पड़ताल जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडोनेशिया में जबरदस्त भूकंप के झटके, 91 की मौत
    Next Article अगले दशक में बढ़ जाएगी घरेलू स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version