जमुई. बिहार के जमुई जिले में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में एक कांवरिये की मौत हो गई। हादसे में 12 कांवरिये घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर बामदह मोड़ के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पेड़ से टकराकर पलटी पिकअप

मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग देवघर स्थित बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद राजगीर जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर की आंख लगने पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। मृतक की पहचान भभुआ निवासी लाल बिहारी सिंह के रूप में हुई है। सभी घायल कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version