Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देवघर-वासुकिनाथ सड़क बनेगी फोरलेन :सीएम रघुवर दास
    Breaking News

    देवघर-वासुकिनाथ सड़क बनेगी फोरलेन :सीएम रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 21, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वीडियो कांफें्सिंग के जरिये मंगलवार को वासुकिनाथ धाम में आये कांवरियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार, असम और झारखंड से कई कांवरियों ने व्यवस्था की जम कर तारीफ की। गया से आये रितिक ने सीएम से गुजारिश की कि देवघर से वासुकिनाथ आने के दौरान सड़क पर कई जगह जाम की वजह से परेशानी होती है। देवघर से बासुकिनाथ आने के दौरान बीच में प्रशासन की तरफ से पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। कांवरियों के पैर में छाले पड़ जाते हैं। हालांकि जगह-जगह कैंप लगाकर कांवरियों का इलाज किया जाता है, लेकिन वासुकिनाथ धाम में बस स्टैंड से मंदिर की दूरी काफी है, जहां रिक्शा चालकों की मनमानी से जूझना पड़ता है।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांवरियों को भरोसा दिलाया कि अगले साल देवघर से वासुकिनाथ के बीच जाम नहीं लगे, इसके ठोस उपाय किये जायेंगे। साथ ही जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था बढ़ायी जायेगी। सीएम ने कहा कि देवघर और वासुकिनाथ धाम को अंतरराष्ट्रीय तीर्थस्थल बनाने की कवायद की जा रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देवघर से वासुकिनाथ धाम जानेवाली सड़क को फोरलेन किया जायेगा। फोरलेन रोड का निर्माण कार्य वर्ष 2019 के श्रावण महीने से पहले पूरा कर लिया जायेगा।
    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांवरिया श्रद्धालुओं द्वारा दिये गये सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा व्यवस्था से संबंधित सुधार के लिए प्राप्त सुझावों पर देवघर एवं दुमका जिला प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आनेवाले वर्षों में देवघर एवं वासुकिनाथ धाम को राज्य सरकार सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवघर एवं वासुकिनाथ धाम सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाये, इस पर सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवघर-वासुकिनाथ सड़क पर विशेष यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। सीएम ने कहा कि श्रावण महीने में लाखों श्रद्धालु कांवरिया देवघर से वासुकिनाथ धाम बाबा फौजदारी के दर्शन करने पधारते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण थोड़ी बहुत जाम की समस्या अवश्य होती है। इस पर जल्द सुधार किया जायेगा।

    व्यवस्था उच्चस्तरीय, बार-बार आने को कर रहा दिल : औरंगाबाद से आये बबलू, गुवाहाटी के वीरेंद्र प्रसाद, पलामू की बिंदु देवी ने इस बार की व्यवस्था की तारीफ की। कहा कि व्यवस्था उच्चस्तरीय है। सुरक्षा, साफ-सफाई, ठहरने की व्यवस्था का उत्तम प्रबंध किया गया है। व्यवस्था ऐसी है कि हर बार श्रावण में आने को दिल कर रहा है। औरंगाबाद के सरोज तिवारी ने बताया कि सुल्तानगंज से देवघर तक सरकार द्वारा नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध कराना, अच्छी पहल है। मेडिकल व्यवस्था भी अच्छी है। पैर में पड़नेवाले छालों का तुरंत इलाज हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में झाविमो के युवा नेता रंजीत सिंह की गोली मार कर हत्या
    Next Article रिम्स की तर्ज पर प्रबंधन और इलाज की हो अलग व्यवस्था
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

      June 30, 2026

      अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह

      June 30, 2026

      देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      • हत्या मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित
      • राम मंदिर चढ़ावा चोरी का असर भविष्य की राजनीति पर गहरा पड़ेगा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version