मुंबईः पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि मैच के दौरान अपनी बेटी जीवा की मौजूदगी से उन्हें तनावमुक्त होने में मदद मिलती है और उनके अंदर जोश बना रहता है। धोनी की बेटी जीवा इस साल आईपीएल मैचों के दौरान अपनी मां साक्षी के साथ नियमित तौर पर स्टेडियम में मौजूद रही।
धोनी से जब उनकी बेटी की मैचों के दौरान उपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘वह (जीवा) जितना आकर्षण का केंद्र बनी रहती है और मैं जहां भी जाता हूं लोग उसके बारे में मुझसे पूछते हैं, यह मुझे पसंद है या नहीं यह अलग बात है लेकिन उसके आसपास होना अच्छा रहता है। वह जीवंतता बनाए रखती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा अहसास है कि कोई ऐसा आपके आसपास है जो कि आपको तनावमुक्त कर सकता है। उसके होने से बहुत अच्छा लगता है। वह अभी केवल साढ़े तीन साल की है लेकिन उसका अपना अलग तरह का व्यवहार है। वह एक खास तरीके से बात करती है और अगर आपकी बेटी हमेशा आपके आसपास हो तो अच्छा लगता है।’’
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



