Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सभी यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में गाउन प्रथा खत्म
    Breaking News

    सभी यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में गाउन प्रथा खत्म

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 28, 2018Updated:August 28, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. रांची यूनिवर्सिटी सहित राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में गाउन प्रथा का अंत हो गया। दीक्षांत समारोह में अब स्टूडेंट्स पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आएंगे। राजभवन ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसमें राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भविष्य में होने वाले दीक्षांत समारोह में गाउन की जगह सिर्फ पारंपरिक भारतीय परिधान का उपयोग किया जाए।
    वर्ष 2016 में रांची यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के बाद पहली बार झारखंड में गाउन प्रथा का विरोध शुरू हुआ था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपाल और शिक्षामंत्री की गाड़ी रोककर अपना विरोध जताया था। सीनेट सदस्य अटल पांडेय ने भी ज्ञापन सौंपकर दीक्षांत समारोह में गाउन की जगह भारतीय परिधान लागू करने की मांग की थी। इसके बाद से विरोध मुखर हो गया था। पिछले साल भी रांची यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सीनेट और सिंडिकेट के सदस्यों ने गाउन न पहनकर इसका विरोध जताया था। रजिस्ट्रार के नेतृत्व में निकली दीक्षांत परेड में भी वे शामिल नहीं हुए थे।
    एक माह पहले सीनेट सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। उन्होंने गाउन की जगह भारतीय परिधान को मंजूरी देने की मांग की थी। राज्यपाल ने इस पर जल्दी ही फैसला लेने की बात कही थी। सोमवार को अधिसूचना जारी होने के बाद सदियों से चली आ रही गाउन प्रथा खत्म हो गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: इंजीनियरों ने करवाई 26 करोड़ की बिजली चोरी
    Next Article बरियातू डबल मर्डर केस में 3 गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर

      May 24, 2025

      तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा

      May 24, 2025

      टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version