बडकागांव। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित प्रशासनिक जनता दरबार में बीडीओ और सीओ अनुपस्थित रहे। जनता दरबार में दूर-दूर गांव से ग्रामीण अपने फरियाद लेकर पहुंचे थें। बीडीओ सीओ अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों की समस्याएं जस के तस रह गया। जनता दरबार में जिला स्तरीय भी अधिकारी नहीं पहुंचे थे। बीडीओ सीओ की अनुपस्थिति पर प्रखंड के एमो सुनील कुमार सिंह ने लाख दलीलें दी। लेकिन ग्रामीण मानने से इनकार कर गये। एमो ने कहा कि 110 रुपया श्रमिक मित्रों को देकर निबंधन करवाना है। इस निबंधन में लाभ अनेक प्रकार की योजना उपलब्ध है। जैसे बच्चों को छात्रवृत्ति, बीमा आदि लाभ मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख राजमुन्नी देवी एवं संचालन एमओ सुनील कुमार सिंह ने किया। प्रखंड प्रशासन की अनुपस्थिति पर लोजपा के जिला प्रवक्ता अरुण सोनी ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी ग्रामीणों की समस्या का निदान कैसे होगा। जनता दरबार में विशेष रूप से विधवा पेंशन एवं उज्जवला योजना गैस वितरण और राशन कार्ड को लेकर सबसे ज्यादा समस्या ग्रामीणों ने रखी। पंचायत सेवकों ने सुधारने का आश्वासन दिये। ग्रामीणों ने जिला के पदाधिकारियों को भी जनता दरबार में शामिल होने की मांग की है। जिससे समस्याएं जल्द सुलझाया जा सकें। इस अवसर पर राम पासवान, आरिफ अली, विकास कुमार सहित लोग जनता दरबार में उपस्थित हुए। जनता दरबार में उपस्थित प्रमुख राजमुन्नी देवी, एमओ लेबर स्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, पंचायत सेवक, मुखिया जनप्रतिनिधि जनता दरबार में शामिल हुए।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



