रांची. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव और घर -घर में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की पोल खोंले, उनकी विफलताओं को उजागर करें। इसके लिए विशेष अभियान चलाएं। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का नियमित रूप से दौरा करें और लोगों की समस्याओं के साथ जुड़कर उनका समाधान करें। प्रदेश प्रभारी सोमवार को कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे।
विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को व्यापक रूप से सफल बनाया जाए
बैठक में प्रदेश प्रभारी ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने जिलाध्यक्षों को संगठन में सक्रिय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। 21 अगस्त तक सभी प्रखंड कमेटियों का गठन करने और विधानसभा प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सप्ताह में दो से तीन दिन वह प्रभार विधानसभा क्षेत्र का दौरा करें एवं प्रवास करें ताकि संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए जिलाध्यक्ष को सहयोग करें। साथ ही साथ जिलाध्यक्ष विधानसभा प्रभारियों के द्वारा दिए गए सुझाव पर अमल करने का प्रयास करें। पार्टी द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को व्यापक रूप से सफल बनाया जाए।
बैठक प्रमंडलवार हुई
बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी उमंग सिंघार एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम उपस्थित हुए। यह बैठक प्रमंडलवार हुई। इसमें संथाल परगना पलामू, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर एवं कोल्हान प्रमंडल के जोनल को-ऑर्डिनेटर्स केशव महतो कमलेश, अशोक चौधरी, रमा खलखो, भीम कुमार एवं सुल्तान अहमद उपस्थित थे। जिलाध्यक्षों में अनुकूल चन्द्र मिश्रा, उदय लखमानी, दिनेश यादव, श्यामल किशोर सिंह, मुन्नम संजय, मुक्ता मंडल, इमदाद मंडल, अरविंद तुफानी, जैश रंजन पाठक, मुनेश्वर उरांव, साजिद अहमद, रौशन बारवा, अनूप केशरी, राम कृष्ण चौधरी, देवकुमार राज, नरेश वर्मा, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, शंकर प्रजापति, रविन्द्र कुमार वर्मा, मनोज सहाय पिंकू उपस्थित थे जबकि विधानसभा प्रभारी- शशिमोहन सिंह, रीतलाल मंडल, पप्पू पासवान, निर्मल ओझा, बीके सिंह, अजय कुमार, अरूण दास, हिक्किम चंद महतो, नेशार अहमद, दिनेश सिंह राठौर, राजीव कुमार महतो, समांतो कुमार, लाल बाबू सरदार, दिनदयाल सिंह, प्रेम कुमार, राज-नील तिग्गा, सुखेर भगत, मो शकील, पीटर मुंडू, नमिता बाह, ज्योति मथारू एवं देबू चटर्जी शामिल हुए।