Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा सरकार रही तो किताबों में सिमट कर रह जायेंगे झारखंड के आदिवासी : बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    भाजपा सरकार रही तो किताबों में सिमट कर रह जायेंगे झारखंड के आदिवासी : बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 19, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. झारखंड विकास मोर्चा द्वारा हरमू मैदान में आदिवासी महासम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। इस सम्मेलन में रांची जिला के सभी प्रखंडों व रांची शहर से हजारों की संख्या में आदिवासियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व सीएम व पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासियों की संख्या में झारखंड में लगातार घट रही है। 36 से घटकर 26 पर पहुंच गई है। वर्तमान भाजपा सरकार अगर अधिक दिनों तक रही तो एक दिन आदिवासी किताबों में सिमट कर रह जाएंगे। क्योंकि यह सरकार आदिवासियों को उजाड़ने का काम कर रही है।

    अगर भाजपा आदिवासी हितैषी है, हिम्मत है तो सरना धर्म कोड लागू करें : बाबूलाल
    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर मिशनरी नहीं होते तो आदिवासियों को भगा दिया जाता। इसलिए सरकार सरना-इसाई के नाम पर बांटने का खेल बंद करे, अगर भाजपा आदिवासी हितैषी है, हिम्मत है तो सरना धर्म कोड लागू करें। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में अब तक 30 लाख एकड़ जमीन अधिग्रहण हुआ। 35 लाख से अधिक विस्थापित हुए। केंद्रीय भूमि अधिग्रहण कानून कहता है कि अगर जमीन का इस्तेमाल पूरा नहीं हुआ तो उसे रैयतों को वापस किया जाएगा। इसलिए सरकार एचईसी की जमीन सबलीज पर लेना बंद करें। इसे रैयतों को वापस किया जाए और नई राजधानी किसी अन्य जगह बनाया जाए। क्योंकि सरकारी एवं बंजर जमीन की कमी नहीं है।

    बाहरियों को हमारी कृपा पर रहना होगा झारखंड में : प्रदीप यादव
    झाविमो विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि 2019 की लड़ाई बहुत ही निर्णय नायक एवं आर-पार की होगी। क्योंकि केंद्र में मोदी ने और राज्य में उनके चेले रघुवर दास ने आदिवासी, दलित, किसानों को उजाड़ने का काम किया है। भाजपा भागेगा तभी झारखंड एवं आदिवासी बचेंगे। रघुवर दास कहते हैं कि दरोगा में 80 प्रतिशत झारखंडियों की नौकरी हुई, जबकि सच्चाई यह है कि 180 सीट आदिवासियों की खाली रह गई। यह राज्य भगौड़े के लिए नहीं बनी है। बाहरियों को यहां पर हमारी कृपा पर रहना होगा नहीं तो वे अपने प्रदेश वापस चलें जाएं।

    छात्रावास खाली कराया गया तो रघुवर का आंख नोच लेंगे: बंधु
    पार्टी केंद्रीय महासचिव बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासी अपने ही घर में संकट में से घिर चुके हैं। भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून, धर्मांतरण कानून, सरना-इसाई विवाद के जरिए चौतरफा हमला हो रहा है। एक तो सरकार छात्रवृति राशि में कटौती कर दी ऊपर से अब छात्रावास में रहकर जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें खाली कराने का आदेश दे रही है। कोई छात्रावास खाली नहीं करेगा। अगर ऐसा हुआ तो रघुवर दास की आंख नोच लेंगे। रघुवर दास को छत्तीसगढ़ भगा कर ही 2019 में दम लेंगे। उन्होंने मिशनरी ऑफ चैरिटी पर हो रहे प्रहार की निंदा करते हुए कहा कि सरकार में दम है तो विकास भारती की गतिविधियों की जांच कराए।

    मेडिका के चिकित्सक अमित मुंडा पार्टी में शामिल : मेडिका के चिकित्सक अमित मुंडा कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हो गए। इनके पिता 1952 में पोटका से विधायक रह चुके हैं।

    22 सूत्री प्रस्ताव पारित : कार्यक्रम में 22 सूत्री मांग प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें सरना धर्म कोड लागू करने, स्थानीय नीति वापस करने, धर्म स्वतंत्रता विधायक 2017 वापस लेने, भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल वापस लेने, लैंड बैंक बंद करने, सरना इसाई के नाम पर आदिवासियों को बांटने का प्रयास बंद करने, पांचवीं अनुसूची को लागू करने, गैस लाइन एवं जल पाइप लाइन विधायक वापस लेने, सरकारी विद्यालय को मर्जर के नाम पर बंद करने निर्णय वापस लेने आदि शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकार के पलटने से पांच स्कूली छात्रों की मौत
    Next Article सामूहिक दुष्कर्म मामला: 11 आरोपी गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version