Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»संयुक्त फ्रंट बना रहे हैं मा‌ओवादी-पीएफआइ
    झारखंड

    संयुक्त फ्रंट बना रहे हैं मा‌ओवादी-पीएफआइ

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची : प्रतिबंधित भाकपा माओवादी व पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) समान विचारधारावाले संगठनों के साथ मिलकर संयुक्त फ्रंट बनाना चाह रहे हैं. इसका उद्देश्य सरकार के खिलाफ प्रचार करना है, जैसा कि इन दोनों संगठन के लोगों ने केरल में दो माओवादी नेताओं के मारे जाने के बाद किया था. केंद्र ने राज्य सरकार को इससे संबंधित सूचना भेजी है. साथ ही इन संगठनों पर नजर रखने का निर्देश दिया है. केंद्रीय गृह विभाग के उपसचिव हेमलता ने राज्य के गृहसचिव को इस संबंध में पत्र भेजा है.
    इसमें कहा गया है कि झारखंड सरकार ने माओवादी संगठन, पीएफआइ और मजदूर संगठन समिति को प्रतिबंधित कर दिया है. अब समान विचारधारावाले ये संगठन अपने समान उद्देश्यों के लिए संयुक्त फ्रंट बनानेे की कोशिश कर रहे हैं. इनमें से कुछ संगठनों ने झारखंड सरकार द्वारा लगायी गयी पाबंदी की आलोचना की है.
    कहा जा रहा है कि सरकार इन संगठनों पर पाबंदी लगा कर आदिवासियों को अपना निशाना बना रही है और विस्थापन सहित अन्य मुद्दों पर जारी आंदोलन को दबाना चाह रही है. सरकार सुनियोजित योजना के तहत इन संगठनों पर पाबंदी लगा कर अल्पसंख्यकों के अधिकार के लिए चल रहे संगठन के काम को भी प्रभावित कर रही है. रिपोर्ट में विस्थापन विरोधी आंदाेलन के नेताआें और रिवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट के लाेगाें का भी नाम है. पत्र के मुताबिक इन संगठनों का संबंध मा‌ओवादियों से है. गृह विभाग को इस बात की सूचना है कि इन संगठनाें में से एक ने झारखंड हाइकोर्ट में मा‌ओवादी संगठनों को कानूनी सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. माओवादियों से करीबी संबंध रखनेवालाें ने झारखंड सरकार द्वारा माओवादी संगठनों और पीएफआइ पर लगायी गयी पाबंदी को वापस लेने की मांग की है. केंद्र ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार इन संगठनों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे और रोकने के लिए जरूरी कदम उठाये.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के पहले राजनीतिज्ञ हैं कुणाल जिन्‍हें मिला इंटरनेशनल लीडरशिप प्रोग्राम का न्योता
    Next Article इमरान खान चुने गये पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, अपनी पसंद से चुनेंगे मंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version