• सत्या नडेला ने 2014 में सीईओ का पद संभाला
  • माइक्रोसॉफ्ट के शेयर ने एक साल में 53% रिटर्न दिया

वॉशिंगटन. माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने शुक्रवार को अपने 30% शेयर बेच दिए। इससे उन्हें 3.5 करोड़ डॉलर (241 करोड़ रुपए) की रकम मिली। नडेला ने 109.08 से 109.68 डॉलर की प्राइस रेंज के बीच 3 लाख 28 हजार शेयरों का सौदा किया। यह बिक्री शेयर के रिकॉर्ड प्राइस के करीब हुई। माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 25 जुलाई को 110.83 डॉलर पर बंद हुआ जो अब तक का हाई है।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, नडेला ने पर्सनल फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए शेयर बेचे हैं। वे कंपनी की सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी शेयरहोल्डिंग अभी भी तय स्तर से काफी ऊपर है।

नडेला के पास अभी 7.78 लाख शेयर : एक तिहाई शेयर बेचने के बाद भी नडेला के पास 7 लाख 78 हजार 596 सामान्य शेयर बचे हुए हैं। पिछले साल 29 सितंबर तक उनके पास 22.8 लाख अंडरलाइंग शेयर भी थे। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ को अपनी बेसिक सैलरी का 15 गुना शेयरों के रूप में रखना पड़ता है। 2017 में नडेला की बेसिक सैलरी 14.5 लाख डॉलर (10 करोड़ रुपए) थी। कुल भत्तों समेत उन्हें पिछले साल दो करोड़ डॉलर (138 करोड़ रुपए) मिले।

4 साल में दूसरी बार शेयर बेचे : नडेला ने 2014 में कंपनी के सीईओ का पद संभाला था। इसके बाद से उन्होंने दूसरी बार अपने शेयर बेचे हैं। 2016 में उन्होंने 83 लाख डॉलर में एक लाखा 43 हजार शेयर सेल किए थे। उस वक्त माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 58 डॉलर पर था। नडेला की लीडरशिप में शेयर की वैल्यू 4 साल में 3 गुना हो गई। शेयर ने पिछले एक साल में 53% रिटर्न दिया है। शुक्रवार को यह 0.61% गिरावट के साथ 109 डॉलर पर बंद हुआ।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version