Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची: वर्धमान कंपाउंड के 119 घरों की जांच
    Top Story

    रांची: वर्धमान कंपाउंड के 119 घरों की जांच

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2018Updated:August 24, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    27 में मिले डेंगू-चिकनगुनिया के लार्वा

    रांची. राजधानी के नए-नए इलाकों में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों का मिलना जारी है। रातू रोड की इरगू टोली में मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम की ओर से गुरुवार को रामनगर, धोबीघाट, वर्धमान कंपाउंड और लोअर वर्धमान कंपाउंड में एंटी लार्वा अभियान चलाया गया। 119 घरों की जांच की गई, जिसमें 27 घरों में डेंगू-चिकनगुनिया के लार्वा पाए गए। 506 कंटेनर की भी जांच की गई, इसमें 48 पॉजिटिव मिले। रांची में अब तक 451 चिकनगुनिया के मरीजों मिले हैं। वहीं डेंगू के 33 मरीज मिले हैं। 51 मरीजों में चिकनगुनिया और डेंगू दोनों पाया गया है। रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 12, पश्चिमी सिंहभूम में 03, गढ़वा में 03, सिमडेगा में 02 तथा कोडरमा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गिरिडीह और बोकारो में डेंगू के एक-एक मरीज मिले हैं। राजधानी में गुरुवार को दो स्थानों पर मेडिकल कैंप गया। पहला कैंप चुटिया और दूसरा जय प्रकाश नगर मधुकम में आयोजित हुआ। इसमें 67 मरीजों का इलाज हुआ। हालांकि चिकनगुनिया और डेंगू का कोई संदिग्ध मरीज नहीं पाया गया।

    निगम ने वार्ड 28 में चला सफाई अभियान : राजधानी के वार्ड नंबर 28 में इरगू टोली स्थित जनकल्याण नगर में चिकनगुनिया और डेंगू फैलने से करीब 10 परिवार के सदस्य बीमार हो गए हैं। यह मामला सामने आने के बाद नगर निगम हरकत में आया। नगर आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार को वार्ड में 10 अतिरिक्त सफाईकर्मियों को लगाकर नालियों की सफाई कराई गई। जहां-तहां फैला कूड़ा साफ किया गया। जनकल्याण नगर में मच्छर का लार्वा मारने वाली दवा का छिड़काव भी किया गया। वार्ड पार्षद रश्मि चौधरी ने क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के लिए निगम से दो बोरा ब्लीचिंग पाउडर की मांग की थी, लेकिन निगम ने नहीं दिया। निगम की ओर से बताया गया कि स्टॉक में ब्लीचिंग पाउडर नहीं है। इसके बाद पार्षद ने दूसरे वार्ड से ब्लीचिंग पाउडर मंगा कर कुछ मुहल्लों में छिड़काव कराया।

    रिम्स को मिला जांच किट : मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते रिम्स को पांच किट (एक में 288) उपलब्ध कराया गया है। किट की कमी के कारण पिछले शुक्रवार को जांच बंद हो गई थी। तब चाईबासा से किट मंगाया गया था। अब केंद्र सरकार से भी पांच जांच किट उपलब्ध कराया गया है।

    दो दिनों से अभियान नहीं चला रहा नगर निगम : दो दिनों से रांची नगर निगम की ओर से प्रभावित इलाके में अभियान नहीं चलाया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. विजय बिहारी प्रसाद ने बताया कि नगर निगम टीम का सपोर्ट नहीं रहने से परेशानी हो रही है। दो दिनों से स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस और हेल्थ टीम ही एंटी लार्वा अभियान चला रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडोकलाम विवाद के बाद पहली बार मिले भारत-चीन के रक्षा मंत्री
    Next Article एशियाई खेलों में भारत को नौकायन में मिले 2 कांस्य
    azad sipahi

      Related Posts

      बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद

      July 29, 2025

      बैद्यनाथ धाम में अबतक 33.11 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 29, 2025

      दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हुई सक्रिय

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version