रांची। लालपुर स्थित ओएमजी होटल सभागार में मंगलवार को शाम चार से सात बजे तक जेसीआइ रांची उड़ान की महिला सदस्यों ने हरियाली तीज के अवसर पर सिंधारा उत्सव मनाया। संस्था की अध्यक्ष दीप्ति बजाज ने बताया कि सावन के आगमन से ही इस त्योहार के आने की आहट सुनायी देने लगती है। अत: संस्था की सदस्यों के सिंधारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन रेखा नारसरिया एवं राखी काला जैन ने किया। चटपटे एवं स्वादिष्ट पकवानों के साथ मनोरंजक खेलों की व्यवस्था कर इस आयोजन से महिलाओं का सिंधारा किया गया। संस्थापक अध्यक्ष राखी जैन, पूर्व अध्यक्ष अर्चना मुरारका, वृंदा अग्रवाल,  पल्लवी साबू, सचिव भावना कब्रा, बरखा गाड़ोदिया, कोमल रूंगटा, उमा जैन विनीता, संध्या बांगला, शिखा, राखी, आभा, प्रिया, निधि, नीतू, रेखा, विनीता एवं अन्य सदस्य सिंधारा उत्सव में शामिल हुईं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version