Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»..वे पीएम बनने का ख्वाब देख रहा है : राजनाथ सिंह
    राजनीति

    ..वे पीएम बनने का ख्वाब देख रहा है : राजनाथ सिंह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 11, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ। केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यहां शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन करते हुए सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिसे संसद की गरिमा की जानकारी न हो, वह देश का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहा है।

    मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक का शुभारंभ करते हुए राजनाथ ने कहा कि सांसद के लिए संसद के अंदर और बाहर एक गरिमा होती है, लेकिन जो व्यक्ति इस गरिमा को न रख सके, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है।

    राजनाथ ने यह भी कहा कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जिस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष ने करिश्माई व्यवहार किया, वह संसद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि कांग्रेस अब केंद्र की सत्ता में दोबारा आने वाली नहीं है।

    कार्यसमिति के सदस्यों में जोश भरते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष ने 350 का लक्ष्य रखा है। लोकसभा के चुनाव में हम इसे हासिल करके रहेंगे। केंद्र की सत्ता का एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश से ही होकर जाएगा और हम 2014 में प्राप्त 73 सीटों से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को यही संकल्प लेकर जाना चाहिए।’’

    अपने संबोधन में राजनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि जहां प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में विकास का बेहतर माहौल बनाया है, इसी वजह से आज अपराधियों में दहशत व्याप्त है। अपराधी अपराध करने से डर रहा है।

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा बाकी दलों से भिन्न क्यों है, इसलिए कि भाजपा परिवार आधारित पॉलिटकल इंटरप्राइज नहीं, बल्कि यह देश बनाने वाली राजनीतिक पार्टी है। हम ऐसी राजव्यवस्था चाहते हैं जो देश को समृद्ध बना सके।’’

    उन्होंने देश के समग्र विकास के लिए भौतिकवाद के साथ आध्यात्मिक उत्थान की भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी सीख दी कि वे जल्दबाजी में न रहें। उन्हें जब जो मिलना होगा, मिलकर रहेगा। अपने आपको याचक बनाकर प्रस्तुत करें, बल्कि दाता के रूप में व्यवहार करें।

    देश की सुरक्षा के बारे में चर्चा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा पहली शर्त होती है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद जो पहले देश के 135 जिलों में फैला था, वह सिमटकर मात्र 8-9 जिलों में रह गया है। पूर्वोत्तर का उग्रवाद भी लगभग समाप्ति पर है। काश्मीर में सेना के जवान रोज आतंकवादियों का अपना निशाना बना रहे हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने सेना का हाथ खुला छोड़ दिया है। राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर पर बोलते हुए उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या किसी देश के पास यह आंकड़ा नहीं होना चाहिए कि यहां कितने देशी हैं और कितने विदेशी हैं।

    ख्वाब प्रधानमंत्री राजनाथ सिंह राहुल गांधी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से रिटायर फौजी की मौत
    Next Article कोडरमा के तीन बच्चे की जोन्हा फॉल में डूबकर हुई मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version