Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गढ़वा»महिलाओं को आत्मनिर्भर  होना आवश्यक: डीएसपी
    गढ़वा

    महिलाओं को आत्मनिर्भर  होना आवश्यक: डीएसपी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में पिछले 30 दिनों से चल रहे ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मुख्यालय डीएसपी संदीप गुप्ता ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। जिस घर की महिलाएं आत्मनिर्भर हैंए उस घर की स्थिति अन्य घरों की अपेक्षा बेहतर है। । आत्मनिर्भर महिलाएं अपने घर परिवार तथा बच्चों की जरूरतों को पूरा करती है। साथ ही समाज और परिवार में भी अलग से सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग आत्मनिर्भर बनने के उद्देश्य से एक माह संस्थान के नियम एवं समय के पाबंद रहते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया। ताकि आप स्वरोजगार कर सकें। ब्यूटी पार्लर आज एक अच्छे व्यवसाय के रूप में उभर रहा है। आज के दौर में हर लोग सजना संवरना चाहते हैं तथा सुंदर दिखने के लिए वह काफी रुपए भी खर्च कर रहे हैं। ऐसे में ब्यूटी पार्लर एक बेहतर व्यवसाय है। गांव-शहर सभी जगह ब्यूटी पार्लर आज दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार तथा प्रशासन तत्पर है। आपको किसी तरह की परेशानी हो तो आप 100 नंबर डायल करेंए पुलिस आपके सहयोग में तत्पर रहेगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक अवधेश कुमार चौधरी ने कहा कि आपको एक माह तक जो प्रशिक्षण में बताए गए हैं उसका उपयोग आप घर पर जरूर करें। अगर आप उस पर ध्यान नहीं देंगे तो आपको बेहतर सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि संस्था आपको स्वरोजगार करने के लिए 2 वर्ष तक आप पर विशेष ध्यान देगी। इन 2 वर्षों में संस्थान आप को स्वरोजगार से अवश्य जोड़ लेगी। अगर आपको स्वरोजगार करने में आर्थिक कमी आती है तो आपकी आर्थिक कमी को दूर करने के लिए बैंक आपको ऋण उपलब्ध करायेगी। ताकि स्वरोजगार से जुड़ सकें। एसबीआइ के वित्तीय सलाहकार अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्था विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देने काम करती है। इस मौके पर पंकज कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार रवि, रुस्तम अली, अनिल कुमार, सुनील पाल, हरि जी समेत कई लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेनेजुएला: राष्ट्रपति की हत्या की साजिश रचने में 6 गिरफ्तार
    Next Article गढ़वा और भवनाथपुर विस में 27 नये मतदान केंद्र बनाने पर सहमति
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version