Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान
    Breaking News

    पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई (UAE) का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायेद से नवाजा गया। यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी ने आज सम्मान लेने से पहले यूएई के शासक के साथ उच्चस्तरीय वार्ता भी की। पीएम मोदी ने यूएई दौरे के दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। पीएम ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ यूएई हमेशा मजबूती से खड़ा रहा।

    किसे मिलता है यह सम्मान?

    यह सम्मान राष्ट्र प्रमुखों और राष्ट्रपतियों को दिया जाता है। यह सम्मान साल 2007 में रूस के राष्ट्रपति पुतिन, 2016 में महारानी एलिजाबेथ, और 2018 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को मिल चुका है। प्रधानमंत्री मोदी बतौर प्रधानमंत्री दो बार यूएई का दौरा कर चुके हैं वहीं शेख मोहम्मद बिन जायेद भी तीन साल में दो बार भारत आ चुके हैं।

    विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा से पहले एक बयान में कहा था, इस पुरस्कार का नामकरण यूएई के संस्थापक शेख जायेद बिन सुल्तान अल नहयान के नाम पर किया गया है। इसका विशेष महत्व है क्योंकि शेख जायेद की जन्म शती वर्ष में प्रधानमंत्री को यह सम्मान दिया जाने वाला है। भारत और यूएई के बीच गर्मजोशी से भरा, करीबी और बहुआयामी संबंध रहा है जो सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक रूप से भी जुड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इससे पहले अगस्त 2015 में यूएई की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक सामरिक भागीदारी भी बढ़ी।

    यूएई ने अप्रैल में मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की थी। अबुधाबी के वलीअहद शहजादा मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने अप्रैल में एक ट्वीट कर बताया, भारत के साथ हमारे ऐतिहासिक और व्यापक सामरिक संबंध रहे हैं, जिसमें मेरे अभिन्न मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इन संबंधों में और प्रगाढ़ता लाने का काम किया।

    यूएई के क्राउन प्रिंस से भी पीएम मोदी ने की मुलाकात

    पीएम मोदी आज यूएई से बहरीन भी रवाना होंगे। बहरीन में पीएम एक प्राचीन मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। पीएम ने यूएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने एक मीडिया समूह से बातचीत में कहा था कि भारत और यूएई के संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। उन्होंने दुबई का उदाहरण देते हुए कहा कि लाखों भारतीयों ने इस शहर को बनाने में अपना योगदान दिया और आज यहां सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिगमबोध घाट पर होगा अरुण जेटली के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार
    Next Article श्रद्धांजलि देने जेटली के घर पहुंचे दिग्गज
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version