Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोहली का शतक, वेस्ट इंडीज 59 रनों से हारा
    Top Story

    कोहली का शतक, वेस्ट इंडीज 59 रनों से हारा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 12, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पोर्ट ऑफ स्पेन : कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी और भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले गए बारिश से बाधित दूसरे वनडे मैच में वेस्ट इंडीज को 59 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज के सामने 280 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन विंडीज की पारी के दौरान 12.5 ओवर में आई बारिश के कारण डकवर्थ लुइस नियम के तहत मेजबान टीम को 46 ओवरों में 270 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन विंडीज 42 ओवरों में 210 रनों पर ही ढेर हो गई। भुवनेश्वर कुमार ने 8 ओवर में महज 31 रन देकर चार विकेट चटकाए। 120 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

    मेजबान टीम की शुरुआत धीमी रही। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर जब विंडीज का स्कोर सिर्फ 45 रन था, तभी क्रिस गेल 11 के निजी स्कोर पर भुवनेश्वर का शिकार हो गए। गेल यहां एक रेकॉर्ड अपने नाम कर ले गए। गेल ने इस मैच में अपने देश के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड अपने नाम कर ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। गेल के बाद शाई होप सिर्फ छह रन बनाकर खलील अहमद का शिकार हो गए।
    लुइस ने खेली 65 रनों की पारी
    दूसरे सलामी बल्लेबाज इविन लुइस ने पहले शिमरन हेटमायर (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की और इसके बाद निकोलेस पूरन के साथ 56 रनों की साझेदारी की। इन दोनों साझेदारियों को कुलदीप यादव ने तोड़ा। कुलदीप ने पहले हेटमायर को 92 के कुल स्कोर पर आउट किया और फिर लुइस को 148 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा। लुइस ने 80 गेंदों पर आठ चौके एक छक्के की मदद से 65 रन बनाए।

    भुवनेश्वर ने पूरन को 179 के कुल स्कोर पर आउट किया और फिर इसी स्कोर पर रोस्टन चेज को पवेलियन भेज विंडीज की हार तय कर दी। पूरन ने 52 गेंदों पर 42 रन बनाए। चेज ने 18 रनों का योगदान दिया। एक रन बाद रवींद्र जडेजा ने कार्लोस ब्रैथवेट (0) को भी पवेलियन भेज भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। दो रन बाद भुवनेश्वर ने केमार रोच को आउट कर मेजबान टीम का आठवां विकेट गिराया। मोहम्मद शमी ने शेल्डन कॉटरेल (17) और ओशाने थॉमस (0) को आउट कर भारत को जीत दिलाई। दूसरे छोर पर कप्तान जेसन होल्डर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    Kohli's century West Indies lost by 59 runs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमीरूडीह के बिहारी बस्ती पर उपद्रवियों का हमला
    Next Article हिरासत में झगड़ पड़े उमर और महबूबा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल

      May 30, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version