Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची के एसएसपी और सिटी एसपी में अनबन
    Top Story

    रांची के एसएसपी और सिटी एसपी में अनबन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 3, 2019Updated:August 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता और सिटी एसपी हरिलाल चौहान के बीच अनबन की सूचना है। इसके अनुसार एसएसपी के आदेशों को सिटी एसपी नहीं मानते हैं। सिटी एसपी अपने अनुसार पुलिस को चलाना चाहते हैं। इसका असर जूनियर अधिकारियों पर पड़ रहा है। दोनों के बीच बढ़ती दरार को पाटने की कोशिश भी शुरू हो गयी है। गुरुवार को देर रात तक पुलिस मुख्यालय के सीनियर अधिकारी इसमें लगे रहे। सिटी एसपी पर आरोप है कि वह थानेदारों और जूनियर अधिकारियों को हड़काते रहते हैं। उन्होंने जगन्नाथपुर के थाना प्रभारी अनूप कर्मकार, वहां के जमादार और एक अन्य थाना प्रभारी को अकारण बदलने की अनुशंसा कर दी। सिटी एसपी के व्यवहार से रांची के थानेदारों में असंतोष व्याप्त है।
    गुरुवार को क्या हुआ
    गुरुवार को एसएसपी ने सिटी एसपी को कुछ आदेश दिया और उस पर काम करने को कहा। सिटी एसपी ने एसएसपी को पलट कर जवाब दे दिया कि वह निर्देश दे सकते हैं, आदेश नहीं। इतना सुनते ही एसएसपी सन्न रह गये। उन्होंने कुछ नहीं कहा। बाद में इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों को दी गयी। आइजी स्तर के एक अधिकारी की अगुवाई में मामले को सुलझाने की कोशिश की गयी। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। सिटी एसपी पर आरोप है कि वह इसके पहले संथाल परगना के एक जिले में पदस्थापित थे। उस समय की आइजी सुमन गुप्ता के साथ भी उनका विवाद हुआ था। कुछ दिन पहले उनका तबादला झारखंड जगुआर से रांची के सिटी एसपी के पद पर हुआ है। झारखंड जगुआर में भी उनका अलग खौफ था। रांची में अपराध नियंत्रण समेत अन्य जिम्मेदारी एसएसपी की होती है। उनकी मदद के लिए सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी होते हैं।
    पहले भी होता रहा है विवाद
    झारखंड में इसके पहले भी अधिकारियों के बीच विवाद होते रहे हैं। पलामू में जब अनुप टी मैथ्यू एसपी थे, तो अपने सीनियर अधिकारी से उनका विवाद हो गया था। हजारीबाग में जब मनोज कौशिक एसपी थे, तो उनका विवाद आइजी स्तर के अधिकारी से हुआ था। जब डीके पांडे डीजीपी थे, तो उन्होंने आइपीएस अधिकारी रेजी डुंगडुंग, हेमंत टोप्पो और सुमन गुप्ता के विरुद्ध गलत जानकारी सीएमओ तक पहुंचा दी थी। बाद में इन अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। अब सिटी एसपी चर्चा में आये हैं। सरकार जल्द ही इनके बारे में कोई निर्णय लेगी।

    कुछ नहीं हुआ था, सामान्य है बात: एसएसपी
    इस बाबत संपर्क करने पर एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि कुछ नहीं हुआ था। यह तो सामान्य बात है। रांची को अपराधमुक्त करने की दिशा में पुलिस काम कर रही है।

    Rift in SSP and City SP of Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैंकॉक: तीन जगहों पर हुए विस्फोट में दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article बॉक्सिंग: वर्ल्ड चैंपियन पर भारी पड़ी इंडियन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर

      May 14, 2025

      बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिरा, दो की मौत

      May 14, 2025

      कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
      • मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
      • माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट
      • पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version