Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»26 दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे हैं अभिषेक बच्चन, बिग बी ने यूं बढ़ाया हौसला
    Breaking News

    26 दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे हैं अभिषेक बच्चन, बिग बी ने यूं बढ़ाया हौसला

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अभिनेता अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित होने की वजह से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। अभिषेक बच्चन लगभग 26 दिनों से अस्पताल में हैं। 11 जुलाई को अभिषेक बच्चन और उनके पिता अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अमिताभ बच्चन कोरोना को मात देकर 2 अगस्त को घर लौट आए थे, लेकिन अभिषेक बच्चन अब भी कोरोना संक्रमित होने के कारण अस्पताल में ही हैं। वहीं अब अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपना मेडिकल चार्ट शेयर किया है। अभिषेक बच्चन ने एक व्हाइट बोर्ड की तस्वीर शेयर की है, जिस पर माई केयर बोर्ड लिखा है। अभिषेक ने लिखा-‘अस्पताल में 26 दिन हो चुके हैं, लेकिन डिस्चार्ज का कोई प्लान नहीं है।’

    अभिषेक के इस पोस्ट पर उनके फैंस उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं। वहीं उनके पिता अमिताभ बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर बेटे अभिषेक बच्चन का हौसला बढ़ाया है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के सामने कोरोना वायरस की आकृति को किक करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अमिताभ ने प्रसून जोशी की कविता की कुछ पंक्तियों को शेयर किया। बिग बी ने लिखा-‘धरा हिला गगन गुंजा, नदी बहा पवन चला,विजय तेरी हो जय तेरी, ज्योति सी जला जला, भुजा भुजा फड़क फड़क, रक्त में धड़क धड़क, धनुष उठा प्रहार कर, तू सबसे पहला वार कर, अग्नि सी धधक धधक, हिरन सी सजग सजग, सिंह सी दहाड़ कर, शंख सी पुकार कर, रुके न तू, थके न तू, झुके न तू, थमे न तू’-कवि प्रसून जोशी।’

    बच्चन परिवार में जया बच्चन को छोड़कर अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। हाल में अमिताभ बच्चन कोरोना से जंग जीते हैं। उससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्य बच्चन ने कोरोना को मात देकर घर वापस आ गई थी। जूनियर बच्चन अभी अस्पताल में डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
    वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन ने हाल ही में वेब सीरीज ब्रीद इनटू द शैडोज से अपना डिजिटल डेब्यू किया है। वह जल्द ही फिल्म बिग बुल, लूडो और बॉब बिस्वास में नजर आएंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनागिन 5 का नया टीजर रिलीज, इस दिन से कलर्स पर शुरू होगा सीरियल
    Next Article अभिनेता समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव
    azad sipahi

      Related Posts

      ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स को बड़ा झटका

      May 23, 2025

      सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ शेयर की तस्वीरें

      May 23, 2025

      पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version