Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अफ़ग़ानिस्तान ने तालिबान के पाँच हज़ार लड़ाके रिहा किए, अंतिम वार्ता का रास्ता खुला
    दुनिया

    अफ़ग़ानिस्तान ने तालिबान के पाँच हज़ार लड़ाके रिहा किए, अंतिम वार्ता का रास्ता खुला

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका की पहल पर अफ़ग़ानिस्तान ने तालिबान के पाँच हज़ार लड़ाकों को रिहा कर सुलह वार्ता का रास्ता खोल दिया है। अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ गनी ने फ़रवरी में उच्च स्तर पर बातचीत के आधार पर तालिबान के 4600 लड़ाकों को शुक्रवार को रिहा कर दिया था। लेकिन चार सौ तालिबानी लड़ाके ऐसे थे, जिन पर हत्या, हिंसा और लूटपाट के संगीन अपराध होने के कारण उन्हें तत्काल छोड़ने में असमर्थता दिखाई थी। 

    गत फ़रवरी में अमेरिकी प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच अंतिम दौर की बातचीत में यह तय हुआ था कि अमेरिका अपनी सेनाएँ अफ़ग़ानिस्तान  से हटाए जाने को तैयार है। बशर्ते तालिबान हिंसा में कमी लाए और अशरफ़ गनी सरकार से वार्ता में भाग ले। इसके लिए अफ़ग़ानिस्तान सरकार और तालिबान ने अंतिम दौर की बातचीत से पहले एक दूसरे के बंदियों को रिहा किए जाने पर सहमति जताई। ट्रम्प प्रशासन की कोशिश है कि वह तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने सैनिकों को स्वदेश बुला ले।  


    अशरफ़ गनी ने अमेरिका और तालिबान के बढ़ते दबाव को ध्यान में रखते हुए अफ़ग़ानिस्तान संसद ‘जिरगा’ की तीन दिवसीय बैठक में निर्णय के बाद रविवार की दोपहर बाद उन शेष चार सौ लड़ाकों को भी रिहा कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देशभर के क़रीब तीन हज़ार जनप्रतिनिधि कोरोना की परवा न करते हुए काबुल में हुई ‘जिरगा’ में भाग लिया। इसके लिए एक विशाल कैंप में जिरगा की बैठक हुई। इस में कुछ सदस्यों ने इन शेष चार सौ तालिबानी लड़ाकों को रिहा किए जाने पर आपत्ति की। लेकिन तालिबान ने फ़रवरी में लिए गए फ़ैसले को अमल में लाए जाने पर ज़ोर दिया।
    तालिबानी प्रवक्ता सुहेल शाहीन ने अफ़ग़ानिस्तान सरकार को चेतावनी दी की अगर उनके शेष चार सौ तालिबानी बंदियों को रिहा नहीं किया गया तो वे हिंसा में तेज़ी लाएँगे और सुलह वार्ता में भाग लेने को बाध्य नहीं होंगे। क़यास लगाए जा रहे हैं कि बंदियों की रिहाई के बाद तालिबान और अफ़ग़ानिस्तान सरकार एक मेज़ पर बैठने को तैयार होंगे?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के मामले 22 लाख के पार
    Next Article मॉरिशस द्वीप में आपात स्थिति घोषित, सहयोग के लिए अपील
    sonu kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version