Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»अमिताभ बच्चन ने टोलर्स पर साधा निशाना, बोले-दुर्जनों के वचन से सज्जनों का गौरव कम नहीं होता
    बॉलीवुड

    अमिताभ बच्चन ने टोलर्स पर साधा निशाना, बोले-दुर्जनों के वचन से सज्जनों का गौरव कम नहीं होता

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के कारण नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ बच्चन 77 साल की उम्र में भी सोशल मीड‍िया पर एक्ट‍िव हैं। अस्पताल से वह अपने विचार साझा करते रहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को ईद-उल-अजहा की बधाई दी है। अमिताभ बच्चन 77 साल की उम्र में भी सोशल मीड‍िया पर एक्ट‍िव हैं।
    बॉलीवुड के महानायक ने शनिवार को कई ट्वीट किए हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बच्चन परिवार लगातार अपने प्रशंसकों के लिए आभार भरे संदेश साझा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार के इस मुश्किल समय में नकारात्मकता भरे संदेश लिखा था जिसे अमिताभ बच्चन काफी आहत हुए थे। अज्ञात यूजर को कड़ी फटकार लगााई थी। एक बार फिर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है और टोलर्स पर निशाना साधा है। बिग बी ने सोशल मीडिया पर शनिवार को शिशुपालवधवम से श्लोक को साझा किया।
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा-‘वचनैरसतां महीयसो न खलु व्येति गुरुत्वमुद्धतैः। किमपैति रजोभिरौर्वरैरवकीर्णस्य मणेर्महार्घता।। (शिशुपालवधम्,१६.२७) दुर्जनों के वचन से सज्जनों का गौरव कम नहीं होता। पृथ्वी की धूलि से ढके हुए रत्न की बहुमूल्यता कभी नष्ट नहीं होती।’
    इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया-‘जीभ पर लगी चोट जल्दी ठीक हो जाती है, लेकिन जीभ से लगी चोट कभी ठीक नहीं होती..।’
    अमिताभ बच्चन का ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स नफरत भरे मैसेज भेजकर बिग बी और उनके चाहने वालों को परेशान कर रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में एक यूजर को करारा जवाब दिया था। बिग बी ने ब्लॉग में लिखा था-‘वे मुझे बताने के लिए लिखते हैं.. मुझे उम्मीद है कि आप इस कोरोना के साथ मरेंगे…हे मिस्टर अज्ञात…तुमने अपने पिता का नाम भी नहीं लिखा…क्योंकि तुम्हें पता ही नहीं है कि तुम्हारे पिता कौन हैं… सिर्फ दो चीजें हो सकती हैं… या तो मैं मर जाऊंगा या मैं जीवित रहूंगा… अगर मैं मरता हूं तो तुम एक सेलिब्रिटी पर भड़ास निकालने और उन्हें कोसने का काम आगे नहीं कर पाओगे…दया आती है… तुम्हारे इस कॉमेंट को सिर्फ इसलिए नोटिस किया गया क्योंकि तुमने अमिताभ बच्चन के लिए बुरा बोला है…जो लंबे वक्त तक नहीं रहेगा।
    अगर भगवान की कृपा से मैं जिंदा बच गया तो तुम केवल मेरा ही नहीं, बल्कि मेरे 90 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स का गुस्सा झेलोगे। अभी मैंने उनसे ऐसा करने के लिए कहा नहीं है, लेकिन अगर मैं बच गया… और मैं बता दूं कि वे गुस्से से भरे हैं… पूरी दुनिया पार कर जाएंगे… पश्चिम से पूरब, उत्तर से दक्षिण तक…। मैं उनसे कह दूंगा… ‘ठोक दो साले को’ पूरी दुनिया पार कर जाएंगे। मारीच, अहिरावन, महिषासुर, असुर उपनाम हो तुम; हमारा यज्ञ प्रारंभ होते ही तुम राक्षसों की तरह तड़पोगे, जान लो इतना कि अब तुम ही केवल समाज की आवाज़ न हो; चरित्रहीन, अविश्वासी, श्रद्धाहीन, लीचड़ तुम हो; जलो गलो पिघलो, बेशर्म, बेहया, निर्लज्ज, समाज कलंकी….अपने ही आक्रोश में जल भूनो!’
    अमिताभ बच्चन वर्तमान में मुंबई में नानावती अस्पताल में लगभग तीन हफ्ते से इलाज करा रहे हैं। अमिताभ के साथ उनके बेटे अभ‍िषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित हैं। दोनों बाप-बेटे आइसोलेशन वार्ड में हैं। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी थी। दोनों के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। हालांकि अब दोनों ठीक है और घर पर हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती का पक्ष कौन रखेगा, साफ नहीं
    Next Article जम्मू-कश्मीर में 370 से आजादी की वर्षगांठ पर हर घर में लहराएगा तिरंगा
    sonu kumar

      Related Posts

      अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में आई गिरावट

      June 19, 2025

      ‘सन ऑफ सरदार-2’ का पहला पोस्टर रिलीज

      June 19, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version