Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»​ठंड से पहले ​एलएसी पर मुस्तैद होगी सेना
    देश

    ​ठंड से पहले ​एलएसी पर मुस्तैद होगी सेना

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 8, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने अपने दो दिवसीय दौरे में चीन के साथ लगी सीमाओं पर भारतीय सेना की तैयारियों की जिस तरह समीक्षा की है, उससे लगता है कि लद्दाख में पीछे न हटने की जिद पर अड़े चीन को अब भारत सबक सिखाने के मूड में आ गया है। पूर्वी लद्दाख में चीन के पीछे हटने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है, इसलिए सेना सर्दियों में भी एलएसी पर सैनिकों और हथियारों की संख्या बरकरार रखना चाहती है। पूर्वोत्तर और मध्य कमान का दौरा करने का मकसद भी यही था कि ठंड के दिनों तक अगर चीन के साथ संघर्ष की नौबत आती है तो उससे पहले ही सारी एलएसी के सारे क्षेत्रों में भी ऑपरेशनल तैयारियां पूरी कर ली जाएं। 
     
    चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (​​एलएसी) के मध्य भाग में आने वाले हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की देखरेख मध्य कमान के हाथों में है। इसी तरह पूर्वोत्तर में आने वाले सिक्किम, अरुणाचल की देखरेख सेना की पूर्वी कमान के पास है। भारत का अब तक का फोकस पूर्वी लद्दाख पर रहा है, जहां 30 हजार से अधिक अतिरिक्त सैनिकों और भारी भरकम उपकरण मई से तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में भी सेना की तैनाती की गई है। चीन मामलों के लिए गठित चाइना स्टडी ग्रुप ने भी दोनों क्षेत्रों में सेना की तैयारियों की एक नई समीक्षा की है। चीन सीमा से जुड़े सभी मुद्दों के लिए चाइना स्टडी ग्रुप सरकार का सबसे बड़ा एडवायजरी ग्रुप है, जिसका नेतृत्व एनएसए अजीत डोवाल करते हैं और कैबिनट सेक्रेटरी, रक्षा सचिव, गृह सचिव, विदेश सचिव सहित खुफिया एजेंसियों के प्रमुख इसके सदस्य हैं। तीनों सेनाओं के के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं।
    पूर्वोत्तर इलाकों में भी सेनाओं को पहले ही ऑपरेशनल अलर्ट पर रखा गया था। मध्य और पूर्वी सेक्टरों में भी मई के अंत तक और जून की शुरुआत में सेना की तैनाती की गई थी। दरअसल चीन के साथ तनातनी की शुरुआत सिक्किम में सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ 9 मई को पहली झड़प होने के साथ हुई थी, तब से दोनों पक्ष वहां सैन्य टुकड़ी बढ़ा रहे हैं। चीन एलएसी को कुछ मीटर तक बढ़ाने की मांग कर रहा है और उसने भारतीय क्षेत्र के एक पारंपरिक चरागाह की दीवार पर भी आपत्ति जताई है, जिसका उपयोग चरवाहे अपने जानवरों को भारतीय सीमा पर बहुत दूर भटकाए रखने के लिए करते हैं। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने गुरुवार को असम के तेजपुर स्थित सेना के चौथी कोर मुख्यालय का दौरा किया। ​​सेना प्रमुख ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत की सैन्य तैयारियों की व्यापक स्तर पर समीक्षा की। ​​​भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एलएसी ​के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है।
    सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे और मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया। भारतीय थल सेनाध्यक्ष बनने के बाद जनरल नरवणे पहली बार अधिकारिक दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचे थे। वह विशेष सर्विस विमान ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से हेलिकॉप्टर से वह छावनी के सूर्या खेल परिसर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से जनरल नरवणे मध्य कमान मुख्यालय पहुंचे। उनका लखनऊ का दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ समय से चीन और भारत के बीच एलएसी पर तनाव की स्थिति है। जनरल नरवणे ने उत्तर प्रदेश में नेपाल और उत्तराखंड में चीन से सटी सीमाओं के हालातों और सेना की तैयारियों को लेकर सैन्य अफसरों के साथ चर्चा की और निर्देश दिए।
    सेना प्रमुख को मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन ने सैन्य ऑपरेशनल और प्रशासनिक दोनों पहलुओं पर जानकारी दी। हाल ही में उत्तराखंड से सटी सीमा पर लिपुलेख के पास चीन ने जवानों की संख्या बढ़ा दी है। यह इलाका मध्य कमान के अन्तर्गत आता है। उन्होंने उत्तराखंड से सटी चीन सीमा पर लिपुलेख के पास चीनी सेना की तैनाती और भारत की ओर से उठाये गए कदमों की समीक्षा की और चौकसी बरतने के निर्देश दिए। सेना प्रमुख ने केंद्रीय बलों की क्षमता में वृद्धि और ऑपरेशनल तैयारियों और बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। जनरल नरवणे ने उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत कठिन मौसम की स्थिति में काम कर रहे अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों के प्रयासों की सराहना की।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभूस्खलन में गई जान पर राहुल ने जताई संवेदना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद करने की अपील
    Next Article केरल विमान हादसे पर सतपाल महाराज ने दुःख व्यक्त किया
    shivam kumar

      Related Posts

      अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी अग्निकांड: अवैध रूप से चल रही यूनिट में आग, 8 की मौत और 15 घायल

      July 18, 2026

      सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी

      July 18, 2026

      सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर भड़की कांग्रेस, खरगे और वेणुगोपाल ने सरकार को घेरा

      July 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी अग्निकांड: अवैध रूप से चल रही यूनिट में आग, 8 की मौत और 15 घायल
      • सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी
      • महिला होमगार्ड जवान को पांच माह से नहीं मिला मानदेय, बोली- अब जीवन चलाना मुश्किल
      • जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, झाड़ियों में छिपकर ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
      • सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर भड़की कांग्रेस, खरगे और वेणुगोपाल ने सरकार को घेरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version