चामराजनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे सी. राजेंद्र गुरुस्वामी (68) का बुधवार को मैसूरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

भाजपा नेता ने कोरोना का परीक्षण करवाया था जो पॉजिटिव आया था। उन्हें 5 अगस्त को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बुधवार सुबह 7 बजे उनका निधन हो गया। पेशे से वकील गुरुस्वामी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनता दल (एस) से की थी।
1999 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने चामराजनगर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हुए चुनाव जीता। 1999-2004 की अवधि के बाद गुरुस्वामी ने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए और वे जिला अध्यक्ष थे।
उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में फिर से शामिल हो गए। उनकी पहचान जिले के सबसे प्रमुख भाजपा नेताओं में होती थी।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version