पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों नेता उन्हें याद कर रहे हैं। इस क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने राजधानी दिल्ली के राजघाट स्थित वीर भूमि पहुंचे।
इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर भी रिजर्व गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी एक गजब के द्रष्टा और अपने वक्त से बहुत आगे के व्यक्ति थे। लेकिन, इन सबसे परे वो एक उदार और प्रेम से ओत-प्रोत इंसान थे। इस दौरान उन्होंने की आपको पिता के रूप में पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं।
वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि राजीव जी का राजनीतिक जीवन छोटा था लेकिन उस अवधि में वे देश की प्रगति को एक नई दिशा देने में सफल रहे। उनका मानना था कि भारत की एकता उसकी विविधता से मजबूत हुई है। उनके आदर्शों के लिए खुद को समर्पित करना, उनकी जयंती पर हम उन्हें सबसे अच्छी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा कि राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर ढेरों श्रद्धांजलि। करुणा और सद्भावना का निजीकरण करने वाले वह एक सच्चे नेता का प्रतीक थे, जिसका भारत और उसके लोगों के कल्याण के लिए हित सर्वोपरि था। उन्होंने कहा कि वो सौभाग्यशाली थे कि उन्हें इनके साथ काम करने का अवसर मिला।
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी 76वीं जयंती पर याद करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के उनके सपने ने सभी भारतीयों की बढ़ती आकांक्षाओं को बढ़ावा दिया। आइए आज हम उन्हें एक साझा वास्तविकता में अपनी दृष्टि का अनुवाद करने के वादे के साथ याद करते हैं।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा- स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद करते हुए कहा किदेश के लिए उनकी प्रगतिशील दृष्टि में महिलाओं और युवाओं की अधिक भूमिका थी। वो देश को उच्च तकनीक से युक्त करना चाहते थे। उनका सपना था कि देश के विकास की दिशा में निर्णय लेने की शक्ति निचले स्तर तक हो। ऐसे महान विचारों वाले नेता को मेरी श्रद्धांजलि।
इसके अलावा कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, शशि थरूर एवं अन्य नेताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत, आईटी क्रांति के जनक एवं आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।