Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 36 लाख के पार
    Breaking News

    देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 36 लाख के पार

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चीनी वायरस कोरोना (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन (Lockdown) का आज 158वां दिन है। वहीं देश में जारी अनलॉक-3.0 (Unlock 3.0) का आज 30वां दिन है। कल से अनलॉक-4.0 होने जा रहा है। अनलॉक-1.0, अनलॉक-2.0 और अनलॉक-3.0 के तहत देश में शर्तों के साथ होटल, मॉल, धार्मिक स्थल समेत कई सार्वजनिक जगह भी खुल चुके हैं। इन सब उपायों से जन जीवन और अर्थव्यवस्था तो पटरी पर लौटने लगी है। लेकिन इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है।

    कोरोना का कहर देश में लगातार जारी है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। देश में अबतक 36 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 64 हजार के पार पहुंच गया है। अच्छी बात ये है कि देश में अब तक तकरीबन 27.74 लाख से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट (Coronavirus Update) के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 36,21,246 है, जिसमें 64,469 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 7,81,975 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 27,74,802 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 78,512 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 971 लोगों की मौतें हुई।

    इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 78,761 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 948 लोगों की मौतें हुई थी। शनिवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 76,472 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1021 लोगों की मौतें हुई थी। शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 77,266 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1057 लोगों की मौतें हुई थी। गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 75,760 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 1023 लोगों की मौतें हुई। बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 67,151 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 1059 लोगों की मौतें हुई। मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 60,975 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 848 लोगों की मौतें हुई।

    चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 2 करोड़ 54 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 8 लाख 50 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

    अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे पायदान पर है। जबकि चौथे पायदान पर रूस है। पिछले कुछ दिनों में भारत में बड़ी संख्या में COVID-19 के मामले सामने आ रहे हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया, जहां तीन मिलियन यानी 30 लाख से अधिक कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। अगर ऐसा ही रहा तो भारत अगले कुछ दिनों ब्राजील से भी आगे निकल जाएगा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखुली चीन की पोल, गलवान में मारे गए 35 चीनी सैनिक की कब्रें आई सामने
    Next Article मध्य भारत में बाढ़ से 24 लोगों की मौत, हजारों की संख्या में लोग विस्थापित
    sonu kumar

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

      May 21, 2025

      मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में इडी की छापेमारी

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version