Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आगंतुकों की संख्या सीमित रखते हुए आयोजित होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह
    Breaking News

    आगंतुकों की संख्या सीमित रखते हुए आयोजित होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • मोरहाबादी के बदले जैप-1 मैदान में आयोजित होगा मुख्य समारोह
    • कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में कार्यरत चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों तथा संक्रमण से ठीक हुए कुछ व्यक्ति भी होंगे आमंत्रित
    • आगंतुक मास्क एवं सामाजिक दूरी मानदंड संबंधित निदेर्शों का करेंगे अनुपालन
      आजाद सिपाही संवाददाता
      रांची। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा है कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार झारखंड सरकार द्वारा इस वर्ष राज्य एवं जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन आगंतुकों की संख्या सीमित रखते हुए किया जायेगा, ताकि अधिक संख्या में लोग एकत्रित न हों। इस वर्ष रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा में किया जायेगा। वह गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 हेतु की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में कार्यरत चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों तथा संक्रमण से ठीक हुए कुछ व्यक्तियों को आमंत्रित किया जायेगा। लोगों को आमंत्रित करते समय ध्यान रखा जाये कि कार्यक्रम में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति भाग न लें। उन्होंने निर्देश दिया कि आमंत्रित सभी आगंतुकों द्वारा मास्क एवं सामाजिक दूरी मानदंड आदि निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था करते हुए कुर्सियों के बीच दो गज की दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। कार्यक्रम स्थल पर डबल सीटर सोफा नहीं लगाया जाये। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए संबंधित पदाधिकारी मुख्य समारोह स्थल पर सेनिटाइजेशन, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वच्छताकर्मियों, एंबुलेंस आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करायेंगे। मुख्य समारोह में सीआरपीएफ, जैप, जिला पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं होमगार्ड के जवान परेड में सम्मिलित होंगे। मुख्य सचिव ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि सभी अपने जिले में अवस्थित स्वतंत्रता सेनानियों एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। साथ ही मुख्य समारोह स्थल तक जाने वाले सभी मार्गों एवं पूरे शहर की साफ-सफाई भी सुनिश्चित करायें।
      ये रहे उपस्थित
      समीक्षा में अपर मुख्य सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस महानिदेशक, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, प्रधान सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग, उपायुक्त रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के 10 हजार मेडिकल कर्मियों की हड़ताल जारी 
    Next Article उद्यमियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में हेमंत सरकार
    azad sipahi

      Related Posts

      शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल

      November 14, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया

      November 14, 2025

      बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट, तथाकथित सेक्युलर दलों का यह आखिरी चुनाव : शाहनवाज हुसैन

      November 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      • यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version