Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में रिकॉर्ड 1054 नये संक्रमित मिले
    Breaking News

    झारखंड में रिकॉर्ड 1054 नये संक्रमित मिले

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित आठ लोगों की मौत हो गयी। सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत रांची में हुई, जबकि एक ने धनबाद के सरायढेला स्थित कोविड सेंटर में दम तोड़ा। वहीं पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 137 हो गयी है। रिम्स में होने वाली मौत में बिहार नवादा, रांची के मांडर और गिरिडीह का मरीज शामिल है। बिहार के नवादा का मरीज 55 साल का था। 27 जुलाई कि इलाज के लिए रिम्स आया था। बुधवार की सुबह पौने 8 बजे अचानक हार्ट अटैक आने से इसकी मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को रिम्स में कोरोना के दो संक्रमितों की मौत हुई। एक संक्रमित रांची के मांडर का रहने वाला था। इसकी उम्र 42 साल थी। इसे ब्रेन हैमरेज था। न्यूरो वार्ड में 15 जुलाई से इसकी इलाज चल रही थी, लेकिन मंगलवार को इसकी स्थिति गंभीर हो गयी और इसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी मौत 8 महीने के बच्चे की हुईं, जो गिरिडीह का रहने वाला था। चिकित्सकों के अनुसार उसकी मौत सेप्टिक शॉक के कारण हुई।

    उधर, राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 1054 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं बुधवार को गोड्डा में कोरोना का विस्फोट हुआ है। गोड्डा में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 341 मरीज मिले हैं।

    झारखंड में बुधवार को मिले 1054 नये कोरोना मरीजों में से बोकारो में 71, चतरा में 4, देवघर में 35, धनबाद में 77, दुमका में 26, ईस्ट सिंहभूम में 72, गढ़वा में 16, गिरिडीह में 7, गोड्डा में 339, गुमला में 12, हजारीबाग में 27, जामताड़ा में 4, खूंटी में 27, कोडरमा में 6, लातेहार में 14, लोहरदगा में 2, पाकुड़ में 33, पलामू में 51, रांची में 141, साहिबगंज में 25, सरायकेला में 9, सिमडेगा में 17 और वेस्ट सिंहभूम में 34 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। आज कुल 978 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, जबकि, राज्यभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक संख्या 15124 है। धनबाद में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 77 मरीज मिले हैं।

    रांची में मिले 141 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि सीएम हाउस, आरसीएच नामकुम, करम टोली, हरमू और बरियातू से हुई है।

    सीएम आवास में फिर 22 कोरोना पॉजिटिव मिले
    गोड्डा में एक दिन में 341 कोरोना मरीज मिले
    रांची। सीएम आवास में फिर 22 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। इस प्रकार पिछले एक सप्ताह में यहां 39 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में 75 लोग कोरोना के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पलामू जिला में 49 नये केस मिले हैं। तो गढ़वा में 10। इस तरह बुधवार को राज्य में कुल 156 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। रिम्स में शाम 8 बजे तक 1,021 सैंपल की टेस्टिंग हुई, जिसमें 861 की रिपोर्ट निगेटिव आयी। 156 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आयी।
    बुधवार को गोड्डा में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। सीएस डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि बुधवार को आयी रिपोर्ट में कुल 341 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। मंगलवार की रात आयी रिपोर्ट के अनुसार 44 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी गयी है। जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर 413 हो गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैक्सीन अपडेट: रुस का दावा क्लिनिकल ट्रायल 100 फीसदी सफल
    Next Article लालू यादव को रिम्स निदेशक के बंगला में किया गया शिफ्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version