Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कुलभूषण जाधव मामला: विदेश मंत्रालय ने पाक से की मांग, जाधव को मुकदमे के लिए मिले भारतीय वकील
    Breaking News

    कुलभूषण जाधव मामला: विदेश मंत्रालय ने पाक से की मांग, जाधव को मुकदमे के लिए मिले भारतीय वकील

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान (Pakistan) की जेल में कैद कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) के मुकदमे के लिए भारत ने अपना वकील भेजे जाने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही भारत ने साफ किया है कि पाकिस्तान में जाधव के लिए समीक्षा याचिका का दरवाजा अंतरराष्ट्रीय अदालत (ICJ) से आए फैसले के दबाव के कारण खोला है। लेकिन पाकिस्तान ने अभी जाधव के लिए न्याय की स्थिति नहीं बनाई हैं। पाकिस्तान ने अभी तक भारत को जाधव केस जुड़े कोई कागजात नहीं दिए हैं।

    जाधव मामले भारतीय वकील मुहैया कराने की मांग
    कुलभूषण जाधव मामले में विदेश मंत्रालय के मुताबिक आईसीजीए निर्णय के अनुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रक्रिया से न्याय मिले, इसके लिए पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक माध्यमों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान से कुलभूषण जाधव मामले में मुकदमे में पैरवी के लिए भारतीय वकील मुहैया कराने के लिए कहा है।

    जाधव से जुड़े दस्तावेज पाकिस्तान ने नहीं दिए भारत को
    अनुराग श्रीवास्तव ने कहा की इससे पहले जाधव मामले से जुड़े सभी कानूनी कागजात भारत को सौंपा जाना चाहिए, दरअसल पाकिस्तान ने भारत को अभी तक कुलभूषण जाधव को सुनाई गई सजा-ए-मौत और अन्य अदालत में उसके कोर्ट मार्शल के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। भारत की ओर से कई बार इन कागजातों की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके दस्तावेजों के साथ साथ जाधव के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआऱ की प्रति भी अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।

    अंतरराष्ट्रीय अदालत ने भारत के पक्ष में दिया था फैसला
    बता दें कि हाल ही में इस्लामाबाद कोर्ट ने पाकिस्तान कानून मंत्रालय की उस याचिका को खारिज कर दिया गया था, जिसमें कुलभूषण जाधव के लिए वकील की नियुक्ति की मांग की गई थी। इस मामले में पाक कानून मंत्रालय को भारत उच्चायोग को एक बार फिर जाधव के लिए वकील नियुक्त करने के लिए आग्रह करने को कहा गया था।

    अंतरराष्ट्रीय अदालत ने जाधव के मामले में जुलाई 2019 में दिए गए फैसले में भारत के पक्ष में फैसला सुनाया था और कहा था कि कुलभूषण जाधव के लिए भारतीय अधिकारियों को काउंसलर संपर्क की इजाजत दी जाए। इसके साथ ही जाधव को दी गई सजा पर भी स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से समीक्षा का उत्साह होना चाहिए।

    पाकिस्तान ने ऐसे में कुलभूषण जाधव के लिए काउंस्लर संपर्क के लिए न्यौता तो दिया, लेकिन भारतीय उच्चायोग अधिकारियों को अबाध तरीके से मुलाकात का मौका नहीं दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का कोरोना से निधन
    Next Article पुलिस के काम का बोझ कम करने का प्रस्ताव
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version